Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न

सरगुजा संभाग के समस्त जिलों से आए 192 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत, 04 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2025/  रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में मंगलवार को राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ तथा जिला प्रशासन खेल युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर नगर निगम अम्बिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी जनप्रतिनिधियों में श्री भारत सिंह सिसोदिया,श्री विनोद हर्ष, श्री जन्मेजय मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री राम कुमार सिंह के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करना तथा उनकी अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने समस्त प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि  04 अक्टूबर 2025 को संभाग से चयनित प्रथम तीन प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रायपुर में भाग लेंगे। जहाँ पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमशः 50 हजार, 30 हजार एवं 20 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा साथ ही राष्ट्रीय कवियों के साथ मंच पर काव्य-पाठ करने का अवसर भी दिया जाएगा।

प्रतियोगिता में संभाग के समस्त जिलों से 15 से 29 आयु वर्ग के 192 प्रतिभागियों के द्वारा पंजीकरण कराया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुश्री खुशबू गुप्ता जिला सरगुजा, द्वितीय स्थान सुश्री अलीशा शेख जिला कोरिया एवं तृतीय स्थान सुश्री स्नेहा गुप्ता जिला सरगुजा के द्वारा प्राप्त किया गया। प्रतियोगिता में निर्णयन कार्य श्री संतोष सरल, श्री रंजीत सारथी, डॉ. विश्वासी एक्का के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता पश्चात स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमशः 15 हजार, 10 हजार एवं 5 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त