Ro no D15139/23

आपदा प्रबंधन हेतु धमतरी में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

प्रशासनिक तैयारियों, राहत कार्य और विभागीय समन्वय की हुई परख

धमतरी, 25 सितम्बर 2025। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में आज व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों, त्वरित कार्यवाही और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना था।

मॉक ड्रिल का आयोजन प्रातः 10.30 बजे श्री खूबचंद बघेल बैराज (रूद्री बैराज) में किया गया। निर्धारित समय पर आपदा परिदृश्य की घोषणा होते ही जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें सक्रिय हो गईं। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिला नगर सेनानी बैरक एवं हाल को राहत शिविर, स्वास्थ्य शिविर तथा भोजन वितरण केंद्र के रूप में चिन्हांकित कर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर लाइफ गार्ड टीम ने टापू में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, डूबते व्यक्ति को बचाने, सीमित साधनों और स्थानीय सामग्री से राहत कार्य करने का साहसी प्रदर्शन किया। लाइफ गार्ड टीम में सर्वश्री शभू राम, कलीराम, जितेन्द्र, टिकेश साहू, योगेश, अनिल, प्रेम, विष्णु, नरेंद्र, चंदू, चंद्रभान, कृष्ण कुमार, बोधन, चंद्रकांत, धर्मराज, अरविन्द, राधेश्याम, भेषराम, अमित और चंद्र कुमार बचाव दाल में शामिल थे।
साथ ही आस्का लाइट, लाइफ जैकेट, लाइफ बोट, सर्चिंग लाइट, वॉकी-टॉकी आदि उपकरणों का उपयोग कर आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। राजधानी रायपुर से आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन जुड़कर सभी गतिविधियों का अवलोकन कर रहे थे।

जिला नगर सेनानी श्रीमती शोभा ठाकुर के निर्देशन में सिविल डिफेंस दल ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री रामकुमार कृपाल ने आपदा प्रभावितों की पहचान और राहत वितरण की कार्यप्रणाली समझाई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लीलाधर चौधरी ने विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं आपातकालीन उपचार का अभ्यास किया। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री हेमलाल कुरसिया ने जल निकासी, बाढ़ प्रबंधन और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति की कार्ययोजना प्रस्तुत की। पंचायत स्तर पर राहत शिविर संचालन की जानकारी एसीईओ श्री लक्ष्मण सिंह साहू तथा बीपीएम श्री प्रेम सिन्हा ने दी।

इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री बलराम मरकाम, सीईओ जिला पंचायत श्री दीपक ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी श्री मुजाहिद खान, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मॉक ड्रिल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर सके। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आपदा की स्थिति में धैर्य बनाए रखें और प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन टीम के निर्देशों का पालन करें, ताकि जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

      रायपुर रीजन द्वारा 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत धमतरी, 18 अगस्त 2026। किसानों को सहज, सुगम एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध…

    Read more

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल