Ro no D15139/23

धमतरी से नगरी जा रही बस अनियंत्रित हो कर पलटी, मासूम बच्ची की मृत्यु – तीन यात्री घायल

*घायलों का अस्पताल में उपचार जारी, सभी खतरे से बाहर*, एक महिला को उपचार के बाद सुरक्षित घर भेजा *

*कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश*

*धमतरी 25 सितम्बर 2025/आज दोपहर धमतरी से नगरी जा रही एक यात्री बस खाड़ादाह केरेगांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुखद हादसे में
एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, दो महिलाएं एवं एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।*
*सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय एसडीएम को तत्काल अस्पताल भेजकर घायलों की स्थिति की जानकारी लेने और परिजनों से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। एक महिला यात्री को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है। अन्य दो घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति भी स्थिर है।*
*घटना की जानकारी के अनुसार बस दोपहर लगभग 12.30 बजे धमतरी से नगरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान खाड़ादाह केरेगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों एवं राहगीरों ने यात्रियों को बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। पुलिस दल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजने में सहयोग किया।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का उपचार प्राथमिकता से कराया जा रहा है। उन्होंने प्रशासनिक अमले को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जाए।*

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    नशामुक्ति के संदेश को सशक्त बनाने विद्यालय में होंगी चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल