Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास

*रिंग रोड क्रमांक-2 में जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर बनेंगे तीन ओव्हरपास*

रायपुर, 29 सितम्बर 2025/उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2, हीरापुर चौक (गनपत चौक) में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन वृहद पुलों का शिलान्यास किया।
शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व और विजयदशमी की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार अटल निर्माण वर्ष मना रही है। हमने बनाया है हम ही सवारेंगे इस संकल्प के साथ लगातार प्रदेशवासियों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर ला रहे हैं और राजधानी रायपुर को संवारने का काम लगातार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित देश बनाने की दिशा में जीएसटी रिफार्म संबंधी ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह देश की पहली योजना है जो देश के 140 करोड़ जनता को छोटे से छोटे समान जैसे – साबुन, बिस्कुट से लेकर कार, कंप्यूटर सहित सभी समानों की खरीदी पर एक समान में बचत होने वाली है। जीएसटी बचत उत्सव नवरात्रि के पहले दिन से प्रारंभ हुआ है जिसका प्रत्यक्ष लाभ देश की जनता को मिलेगा। यह भारत को विकसित बनाने की दिशा में एक इतिहास रचा है।
कार्यक्रम को सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विष्णु देव साय की सरकार शिक्षा सहित राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि रायपुर शहर को राजधानी के अनुरूप विकसित करने की दिशा में आगे ले जा रहे हैं।
विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार है। राजधानी वासियों को उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए बनाई गई सभी योजनाओं को हम तय सीमा में पूरा करवाएंगे। इस ओव्हर पास सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम को विधायक श्री मोतीलाल साहू और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर वार्ड पार्षद श्रीमती रामहिन कुर्रे तथा विभिन्न वार्डों के पार्षदगण एवं श्री रमेश सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रायपुर में रिंग रोड क्रमांक-2 पर तीन ओव्हरपास बनाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत जरवाय मार्ग में बंगाली होटल के पास 23 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपए की लागत से, हीरापुर चौक में 49 करोड़ 40 लाख दस हजार रुपए तथा सरोरा चौक पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 43 करोड़ 76 लाख 48 हजार रुपए की लागत से तीन ओव्हर पास निर्माण किया जाएगा। इन तीनों चौराहों में ओव्हार पास बन जाने से टाटीबंध एवं भनपुरी के मध्य हीरापुर, अटारी, जरवाय, तेंदुआ, गुमा, कोटा, मोहबा बाजार इत्यादि क्षेत्र के लगभग 02 लाख से अधिक आम नागरिकों के साथ-साथ सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बाधारहित सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!