Ro no D15139/23

शासन की लोकहितकारी योजनाओं से अधिक से अधिक जनसामान्य को लाभान्वित करें बैंकर्स – कलेक्टर

– कलेक्टर ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली
– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने कहा
– शासन की वित्तीय क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं के तहत लघु एवं मध्यम उद्यमियों को अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें
राजनांदगांव 29 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के लीड डिस्ट्रिक ऑफिसर श्री दिग्विजय राऊत उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बैंकर्स को शासन की लोकहितकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं में हितग्राहियों को अधिक से अधिक ऋण प्रदान कर लाभान्वित करने कहा। शासकीय योजनाओं से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि शासन की वित्तीय क्षेत्रों से जुड़ी योजनाएं लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए ऋण देने के लिए प्रारंभ की गई योजनाएं, जिनमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं है। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए सभी बैंकर्स ऋण स्वीकृति के कार्य को प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को बैंक फायनेंस में किसी प्रकार की दस्तावेज संबंधी शुल्क नहीं लिया जाना है और ब्याज दर भी निर्धारित किया गया है। उसके अनुरूप में शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने कहा।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शासन की अन्य विभागीय योजनाओं में भी सब्सिडी से जुड़ी योजनाओं में बैंकर्स को जनसामान्य की मदद करना चाहिए। बैठक में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रगति एवं बैंक खातों के अधार सीडिंग के संबंध में चर्चा की गई। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बरगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह, अनुसूचित जाति एवं जनजाति को शासन की योजना का लाभ दिलाने, अटल पेंशन योजना, जिले में किसान के्रडिट कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने महिला स्वसहायता समूह एवं उद्यमी महिलाओं को संवेदनशीलता के साथ ऋण उपलब्ध कराने कहा। महिलाओं को शासकीय योजनाओं से वित्तीय योजनाओं से ऋण स्वीकृति के लिए सहायता करने कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर श्री मुनीष शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय प्रतिनिधि, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के श्री अमित मिश्रा, नाबार्ड के श्री मनोज नायक सहित बैंकर्स उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अपने आईएएस बनने का लक्ष्य दीवारों पर लिखें, जो आपको संकल्प याद दिलाएं : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    विधानसभा अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग 2025 में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम में हुए शामिल   *- युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, क्षमता एवं संभावनाओं को सही दिशा प्रदान करने…

    Read more

    जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दिग्विजय स्टेडियम में आयोजन

    – अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के कलाकार द्वारा विशेष मल्लखंब योग प्रदर्शन का आयोजन*   *- जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील*  …

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा