Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

राजनांदगांव 30 सितम्बर 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत ने गोधाम योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार घुमन्तु पशुओं के आश्रय के लिये गौधाम योजना प्रारंभ की गई है। जिसके लिये निर्धारित प्रपत्र में स्वयंसेवी संस्था एवं अन्य पंजीकृत समितियों द्वारा निर्धारित समयावधि में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। गौधाम का संचालन शासकीय रिक्त भूखण्ड अथवा बंद पड़े गौठानों का उपयोग किया जा सकता है जिसमें लगभग 200 पशुओं को रखने की व्यवस्था हो। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, आदि कर्मयोगी, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों के संबंध में समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारियों सहित वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जनपद पंचायतों के सीईओ एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ग्राम बरगा के सूर्यसभा में हुए शामिल

    – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ग्रामीणों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी*   *- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में लाभान्वित हितग्राहियों ने की अपनी प्रतिक्रिया*  …

    Read more

    कलेक्टर जनदर्शन में नंदा झरिया की समस्या का हुआ समाधान

    – लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरण का हुआ निराकरण* राजनांदगांव 17 जून 2026। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लगातार…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत