Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बने लखनपुर के सदानंद गुप्ता, तीन किलोवाट प्लांट से रोजाना 15 यूनिट तक बिजली उत्पादन शासन की डबल सब्सिडी से पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का बढ़ रहा रुझान

अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2025/  ऊर्जा संकट और महंगे बिजली बिल से निजात पाने का रास्ता अब सौर ऊर्जा से होकर गुजर रहा है। जिले के लखनपुर नगर पंचायत निवासी श्री सदानंद गुप्ता ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाकर यह साबित किया है कि शासन की योजना आम लोगों के जीवन को बदल रही है।

श्री गुप्ता ने बताया कि योजना अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये, कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, इस प्लांट से रोजाना 10 से 15 यूनिट तक बिजली उत्पादन हो रहा है, जिससे घर की पूरी खपत आसानी से पूरी हो जाती है।

बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा निर्माता बने सदानंद
उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत  विद्युत विभाग से अनुबंध हुआ है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि उपभोक्ता केवल बिजली खर्च करने वाले नहीं रह जाते, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर ऊर्जादाता बन रहे हैं। अतिरिक्त बिजली ऑन ग्रिड के माध्यम से विद्युत विभाग को रिटर्न हो जा रही है। जिसका भुगतान विद्युत विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष के अंत में किया जाएगा।

मुफ्त बिजली की ओर बढ़ते कदम
श्री गुप्ता ने बताया कि इस योजना से आम नागरिक बिजली बिल की समस्या से निजात पा सकते हैं और भविष्य में मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल उपभोक्ताओं को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।

शासन की डबल सब्सिडी बनी आकर्षण का केंद्र
श्री गुप्ता ने कहा कि शासन की ओर से दी जा रही डबल सब्सिडी ने लोगों का विश्वास बढ़ाया है। पहले जहां सौर ऊर्जा को महंगा विकल्प माना जाता था, वहीं अब सब्सिडी की वजह से यह आम परिवारों की पहुंच में है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल सब्सिडी जैसी सुविधा से लोगों का उत्साह बढ़ा है और अब हर कोई पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर बिजली उपभोक्ता से ऊर्जादाता बन सकता है।

  • Related Posts

    16 जून से 15 अगस्त तक क्लोज सीजन अवधि में मत्स्याखेट पूर्णतः निषिद्ध

    अम्बिकापुर 16 जून 2026/  मछली पालन विभाग के उपसंचालक ने बताया कि वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन)को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय…

    Read more

    मिशन शक्ति अंतर्गत ’’सखी’’ (वन स्टॉप सेंटर) के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अंतिम वरीयता एवं चयन/प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 16 जून 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित ’’सखी’’ वन स्टाॅप सेन्टर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत