Ro no D15139/23

कलेक्टर-एसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं हेतु समुचित व्यवस्था करने अधिकारियों को दिए निर्देश

अम्बिकापुर 23 अक्टूबर 2025/  लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला मुख्यालय अंबिकापुर स्थित शंकरघाट छठ घाट, शिवधारी कॉलोनी घाट एवं करजी खरा नदी छठ घाट का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री भोसकर ने अधिकारियों को घाटों में साफ-सफाई, स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, आवागमन, पेयजल, बिजली आपूर्ति सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्व में ही पूर्ण कर ली जाएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाए तथा भीड़ नियंत्रण हेतु समुचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहे।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, तहसीलदार अंबिकापुर श्री उमेश बाज, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियांः छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/   सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेशभर में प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर रही है। इसी…

    Read more

    उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों के इम्पैनलमेंट हेतु “रूचि की अभिव्यक्ति” आमंत्रित, 23 अप्रैल तक करें आवेदन

    अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/   आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….