Ro no D15139/23

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा

*आवेदन की अंतिम तिथि अब 9 नवम्बर 2025 तक*

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025/स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर नवा रायपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9 वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2026) का आयोजन 18 जनवरी 2026 (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in अथवा https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर किए जा सकते हैं।

ज्ञातव्य है कि सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे) तक निर्धारित थी, किंतु अभ्यर्थियों से प्राप्त अनेक निवेदनों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 9 नवम्बर 2025 (शाम 05 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुरोध है कि इस सूचना को अपने-अपने जिला मुख्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं आमजन तक शीघ्रता से प्रेषित करें, ताकि इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने हेतु पर्याप्त समय प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!