Ro no D15139/23

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम

जगदलपुर, 03 नवम्बर 2025/ बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दरभा, जगदलपुर, तोकापाल और बस्तर में किया गया। इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप जूनियर- सीनियर वर्ग के ग्रामीण जनों के मध्य जोन आधार पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत जिले के विकासखंडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में दो वर्ग जूनियर और सीनियर ग्रुप के प्रतिभागियों ने अपने-अपने जोन के आधार पर विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक खेलों  खो-खो, कब्बड़ी साथ-साथ बैडमिंटन, बॉलीबॉल, लंबीकूद, तीरंदाजी जैसे ग्यारह खेल विधाओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
दरभा, जगदलपुर, तोकापाल में आयोजित बस्तर ओलंपिक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्य सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हुए इन मुकाबलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने का अवसर देना रहा।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पंचायत प्रतिनिधियों, खेल प्रशिक्षकों और स्थानीय युवाओं का विशेष योगदान रहा। चयनित खिलाड़ियों को अब जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां वे अपने विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता स्थल पर आवश्यक व्यवथाओं सहित प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा की भी व्यव्स्था सुनिश्चित की गई थी।
दरभा विकासखंड के चिंगपाल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मना रहे हैं। युवा अवस्था में हर असंभव कार्य को भी संभव करने का मद्दा रखते हैं, बस्तर ओलंपिक में खेल के माध्यम से युवाओं की खेल प्रतिभा को मंच दिया जा रहा है। खेल प्रतिभाओं को खोजने और निखारने के लिए इस तरह का आयोजन करना सरकार द्वारा सराहनीय प्रयास है।
विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक में पंचायतों की खेल प्रतिभाओं को भाग लेने का अवसर मिला है। सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिला-संभाग स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करें और खेल के माध्यम से बस्तर क्षेत्र का नाम रोशन करें।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल