Ro no D15139/23

जगदलपुर सिटी ग्राउंड में रजत जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ

लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति से सजी जगदलपुर की शाम
 जगदलपुर, 03 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह का भव्य आगाज 2 नवंबर 2025 को हुआ। समारोह के पहले दिन बस्तर की धरती पर प्रदेश की विविध सांस्कृतिक और लोक कलाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार सुजय के मनमोहक कथक नृत्य से हुई। उन्होंने तीन ताल पर प्रस्तुति देकर शास्त्रीय कला की उत्कृष्टता का परिचय दिया। इसके तुरंत बाद कला के विभिन्न रंग मंच पर बिखरे। स्वामी विवेकानंद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने दर्शकों को विविधतापूर्ण कलात्मकता से जोड़ा।
समारोह में छत्तीसगढ़ की माटी की महक तब आई जब माता रुक्मणी कन्या आश्रम की बालिकाओं ने पारंपरिक समूह करमा नृत्य की सजीव प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति बस्तर अंचल की जनजातीय संस्कृति की अनमोल धरोहर का प्रतिनिधित्व कर रही थी। इसके अलावा कन्या परिसर परचनपाल के समूह ने भी अपने कलात्मक प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान खींचा।
युवा शक्ति के प्रतीक जमावाड़ा के बैंड ने अपनी प्रस्तुति से माहौल में जोश और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम का समापन विद्या ज्योति स्कूल द्वारा प्रस्तुत ऊर्जा से भरपूर समूह पंजाबी नृत्य से हुआ, जिसने छत्तीसगढ़ के इस समारोह में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का संदेश दिया। साथ ही तोकापाल ब्लाॅक के नैनमूर लोक नर्तक दलों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को मोहित किया। सिटी ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति का यह पहला दिन कला, संस्कृति और परंपरा के एक अविस्मरणीय उत्सव के रूप में यादगार बन गया।
  • Related Posts

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए