Ro no D15139/23

बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, भाजपा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को घेरा

बेंगलुरु । बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक समूह की ओर से सार्वजनिक तौर पर नमाज पढ़ने की घटना से विवाद हो गया है। दरअसल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर कुछ लोगों द्वारा सामूहिक नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया, जिसके बाद इसको लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में सुरक्षाबल के जवान भी दिखाई दे रहे हैं लेकिन वो भी चुपचाप खड़े हुए हैं।
बीजेपी ने जताया विरोध
मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने विरोध जताया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के अंदर यात्रियों के लिए एक प्रार्थना कक्ष था, लेकिन फिर भी प्रार्थना बाहर की गई। ये नमाज उन लोगों के समूह द्वारा पढ़ी गई, जो मक्का जाने वाले लोगों को सी-ऑफ करने के लिए एयरपोर्ट आए थे।
भाजपा प्रवक्ता विजय प्रसाद ने सोशल मीडिया पर जताया विरोध
भाजपा प्रवक्ता विजय प्रसाद ने एक्स पर पोस्ट करके विरोध जताया और कहा, “बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी2 टर्मिनल के अंदर इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है? मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री प्रिंयांक खरगे, क्या आप इसे स्वीकार करते हैं? क्या इन लोगों ने उच्च सुरक्षा वाले हवाई अड्डे के क्षेत्र में नमाज पढ़ने के लिए पूर्व अनुमति ली थी? जब आरएसएस, संबंधित अधिकारियों से उचित अनुमति प्राप्त करने के बाद पथ संचलन करता है, तो सरकार उस पर आपत्ति करती है, लेकिन प्रतिबंधित सार्वजनिक क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर आंखें मूंद लेती है? क्या यह इतने संवेदनशील क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय नहीं है?”
सार्वजनिक जगहों पर नमाज को लेकर क्यों मचता है हंगामा?
सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद मुख्य रूप से धार्मिक स्वतंत्रता, सार्वजनिक व्यवस्था और राजनीतिक पक्षपात के इर्द-गिर्द घूमता है। यह मुद्दा समय-समय पर उभरता रहता है, खासकर जब नमाज सड़कों, पार्कों, एयरपोर्ट या सरकारी भवनों जैसी जगहों पर की जाती है।
भाजपा ने इसपर इसलिए भी ऐतराज जताया क्योंकि उसका कहना है कि आरएसएस की परमिशन वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है, लेकिन नमाज पर चुप्पी छा जाती है, ऐसा क्यों?

  • Related Posts

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प* एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं* डिजिटल तकनीक से सरल हुई सेवा प्रक्रिया, आवेदन से प्रमाण पत्र तक पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था

      रायपुर, 19 सितम्बर 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की ‘सेवा सेतु’ पहल शासन और नागरिकों के…

    Read more

    त्योहारों से ठीक पहले ₹8 महंगा हो सकता है दूध, कर्नाटक सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम

    Milk Price Hike: कर्नाटक में त्योहारों से पहले आम लोगों पर महंगाई का एक और असर पड़ सकता है. राज्य के दूध उत्पादक संघों ने दूध की कीमत में 8 रुपये…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल