Ro no D15139/23

धमतरी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज़के 44% मतदाताओं तक पहुँचे गणना प्रपत्र

धमतरी । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ राज्य सहित धमतरी जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2026) का कार्य तीव्र गति से जारी है। जिले में यह अभियान 4 नवंबर से प्रारंभ हुआ है, जिसके अंतर्गत तीनों विधानसभा क्षेत्रों—56-सिहावा, 57-कुरूद और 58-धमतरी—में 743 बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सक्रिय रूप से घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) और घोषणा प्रपत्र प्रदान कर रहे हैं।

केवल आठ दिनों की अवधि में जिले के 44 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुँच चुके हैं। अब तक 287576 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि जिले में कुल 647147 मतदाता पंजीकृत हैं।

विधानसभा क्षेत्र धमतरी के एसडीएम एवं ERO (मतदाता पंजीकरण अधिकारी) श्री पीयूष तिवारी ने आज मतदान केंद्र क्रमांक 114, गोकुलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं भी गणना प्रपत्र का वितरण किया तथा मतदाताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने वार्ड के बीएलओ श्री हेमंत यादव को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश मिश्रा स्वयं तीनों विधानसभा क्षेत्रों के एसडीएम एवं ईआरओ से प्रतिदिन प्रगति की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्री-फिल्ड (पूर्व-भरी हुई) गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) बीएलओ को उपलब्ध करा दिए गए हैं। बीएलओ द्वारा इन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, मतदाता स्वयं भी voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं।

पिछले एसआईआर-2003 की मतदाता सूची https://election.cg.gov.in/deoportal/ वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने या अपने परिवारजनों के नाम खोज सकते हैं।

मतदाताओं की सुविधा हेतु हेल्पलाइन 1950 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से “Book a Call with BLO” सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मतदाता सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से गणना प्रपत्र भरने और अन्य मार्गदर्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर SIR-2026 से संबंधित उपयोगी जानकारियां लगातार साझा की जा रही हैं।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की गई है, वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा भी बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता कर रहे हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश मिश्रा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और त्रुटि-रहित मतदाता सूची के निर्माण में प्रशासन को सहयोग दें।

  • Related Posts

    मिशन उत्कर्ष के तहत बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक कमजोर परीक्षा परिणाम, फर्जी पंजीयन और अनियमितताओं पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शिक्षा का मंदिर है स्कूल, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    रायपुर, 10 जून 2026/ जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने आज रेडक्रॉस भवन रायपुर में जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों…

    Read more

    जल जीवन मिशन के तहत 6 गांवों की 4 एजेंसियों का अनुबंध निरस्त ईएमडी राशि राजसात, भविष्य में एजेंसियों की निविदाओं में भाग लेने पर रोक

    रायपुर 10 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देष पर जल जीवन मिषन में दिए गए कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने पर 6 ग्रामों के अनुबंधों को निरस्त…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी