Ro no D15139/23

अग्निवीर सैन्य भर्ती से संबंधित सेमिनार का 17 नवंबर को होगा आयोजन – युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन का अवसर

धमतरी। आगामी जनवरी माह में प्रस्तावित सैन्य भर्ती को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन धमतरी द्वारा युवाओं के मार्गदर्शन एवं जागरूकता के उद्देश्य से अग्निवीर सैन्य भर्ती से संबंधित सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार सोमवार, 17 नवम्बर 2025 को दो पालियों में संपन्न होगा।

प्रथम पाली का आयोजन शासकीय पी.जी. कॉलेज, धमतरी में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा, जबकि द्वितीय पाली का आयोजन सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय, नगरी में दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा।

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आगामी सैन्य भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु शारीरिक प्रशिक्षण, चिकित्सीय परीक्षण (Medical Test) तथा अंकों के निर्धारण प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम में भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षणों में न्यूनतम एवं अधिकतम अंक प्राप्त करने के उपाय, साथ ही फिटनेस, आहार एवं मानसिक तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से ए.आर.ओ. (Army Recruiting Office) एवं उनकी विशेषज्ञ टीम उपस्थित रहकर प्रतिभागियों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करेगी।

जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जिले के विशेष रूप से वनांचल एवं ग्रामीण अंचलों के युवाओं को भारतीय सेना में चयन हेतु अधिक अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और धमतरी जिले से अधिकाधिक युवा भारतीय सेना में शामिल हो सकेंगे।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री पीयूष तिवारी ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि वे इस सेमिनार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाएँ। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका या भ्रम का समाधान भी सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।

सेमिनार में जिले के सभी महाविद्यालयों के वे विद्यार्थी, जो सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, सम्मिलित होकर अपने ज्ञान और तैयारी को सुदृढ़ कर सकते हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

    *कवर्धा के भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर बग्गा* कवर्धा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों…

    Read more

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाए जन आंदोलन:सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    *ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप हो निर्माण कार्य* *महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा* कवर्धा IMNB NEWS AGENCY जल संरक्षण एवं…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति