Ro no D15139/23

आयुष्मान भारत योजना से नन्दा हॉस्पिटल का पंजीयन तीन माह के लिए निलंबित

धमतरी, 12 नवम्बर 2025/ आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राप्त एक शिकायत पर जिला एवं राज्य स्तर से की गई जांच में धमतरी स्थित नन्दा हॉस्पिटल (HOSP22P159503) को दोषी पाए जाने पर उसके पंजीयन को आगामी तीन माह की अवधि के लिए निलंबित किया गया है।

शिकायतकर्ता श्री संजय पटेल पिता श्री जागेश्वर पटेल द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत नन्दा हॉस्पिटल द्वारा उनके इलाज के दौरान अतिरिक्त नगद राशि वसूल की गई। शिकायत के परीक्षण के उपरांत जिला कार्यालय एवं राज्य नोडल एजेंसी द्वारा योजना के नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

परियोजना संचालक (आ.भा.यो.), राज्य नोडल एजेंसी, नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक PROJ-4102/621/2025-DHS SNA नवा रायपुर, दिनांक 07.11.2025 के अनुसार, प्राप्त शिकायत सत्य सिद्ध होने पर नन्दा हॉस्पिटल को योजना से तीन माह हेतु निलंबित करने तथा हितग्राही से वसूल की गई राशि ₹32,500/- (बत्तीस हजार पांच सौ रुपये) वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपरोक्त आदेश के अनुसार आगामी तीन माह की अवधि में नन्दा हॉस्पिटल, धमतरी (HOSP22P159503) द्वारा किसी भी आयुष्मान कार्डधारी मरीज का इलाज नहीं किया जा सकेगा।

जिला प्रशासन द्वारा यह सूचना जनहित में जारी की जा रही है। समस्त नागरिकों से अपील है कि वे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कार्यालय में तुरंत सूचना दें।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान