Ro no D15139/23

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया शीतला माता मंदिर में विकास कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर,13 नवम्बर 2025/

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज शीतला माता मंदिर में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इससे पहले मंत्री श्री यादव ने माता शीतला मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डोमशेड, मंच एवं अहाता निर्माण के लिए 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य का शुभारंभ किया।
माता शीतला मंदिर जो वार्ड क्रमांक 09 और 05 के समीप स्थित है, आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केन्द्र माना जाता है। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि चण्डी माता मंदिर और शीतला माता मंदिर दुर्ग जिले की आस्था और शक्ति के प्रतीक हैं। माता शीतला के चरणों का जल यदि बच्चों पर छिड़का जाए, तो बीमारियां दूर होती हैं। मंत्री श्री यादव ने आगे कहा कि डोमशेड का निर्माण भव्य और दिव्य रूप में किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां इसकी सुंदरता और आस्था की भावना को अनुभव कर सकें। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पार्षद श्री निलेश अग्रवाल एवं श्री ज्ञानेश्वार ताम्रकार, सभापति श्री श्याम शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री जे.के. मेश्राम तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री सी.के. सोने तथा श्री कमलेश फेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक गण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत