Ro no D15139/23

कार ब्लास्ट से पहले का आतंकी उमर का वीडियो सामने आया, देखिए क्या कहा

दिल्ली में लाल किले के बाद फिदायनी हमला करके एक दर्जन से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आतंकी डॉक्टर उमर नबी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह फिदायीन हमले को जायज बताता नजर आ रहा है। कैमरे के सामने इस वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए वह कहता है कि सुसाइड बॉम्बिंग ‘शहादत का अभियान’, लेकिन इसे गलत समझा जाता है। वह इस्लाम की भी दलील देकर इसे जायज बताने की कोशिश करता है। उमर नबी का यह वीडियो कब का है यह तो जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि अपनी तरह और दूसरे लोगों के दिमाग में जहर भरने के लिए वह ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करता था। वह एक कमरे में अकेला बैठा हुआ दिख रहा है। कुर्सी पर बैठकर वह हिलते-डुलते बहुत ही तस्सली से फिदायीन हमले पर अपने कुतर्क गढ़ते हुए दिख रहा है। फिदायीन हमले के पक्ष में एक-दो कुतर्क देने के बाद वह अचानक कैमरे को खिड़की की ओर घुमा देता है।

उमर नबी वीडियो में कहता है, ‘बहुत गलत समझे जाने वाले विचारों में से एक है जिसे सुसाइड बॉम्बिंग कहा जाता है। यह ‘शहादत का अभियान’ है और इसे इस्लाम में इसी रूप में जाना जाता रहा है। अब इसके खिलाफ कई तरह की आपत्तियां और कई तर्क प्रस्तुत किए जाते हैं। शहादत का अभियान वह है जब कोई व्यक्ति यह मानकर चलता है कि वह किसी विशेष जगह, किसी विशेष समय पर निश्चित रूप से मरने जा रहा है।’ आतंकी उमर नबी फरीदाबाद के एक ‘वॉइट कॉलर मॉड्यूल’ का हिस्सा था। वह और उसके साथ अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कई डॉक्टर देशभर में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे। कश्मीर में धमकी वाले एक पोस्टर की जांच के दौरान एक इमाम पकड़ा गया और फिर उसके जरिए फरीदाबाद में आतंकियों के इस गिरोह का खुलासा हुआ। इनके कब्जे से 2900 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। साथियों की गिरफ्तारी के बाद पकड़े जाने के डर से उमर नबी ने हड़बड़ाहट में लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम खुद को i20 कार में उड़ा लिया।

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु