Ro no D15139/23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जशक्राफ्ट के उत्पादों की सराहना

*जनजातीय गौरव दिवस 2025*

*रायपुर 20 नवम्बर 2025/* जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर 20 नवम्बर 2025 को पी.जी. कॉलेज मैदान अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
कार्यक्रम में जशपुर वनमंडल की ओर से जशक्राफ्ट ब्रांड के अंतर्गत एक प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल में वन प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों बाँस एवं सवई यास-से निर्मित आकर्षक हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इनमें मुख्य रूप से झुमके, माला, टोपी सहित अन्य पारंपरिक आभूषण एवं उपयोगी सामग्री शामिल थीं।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जशक्राफ्ट के हस्तशिल्प उत्पादों को देखकर विशेष प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने स्थानीय कारीगरों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं उनका उपयोग करते हुए विकसित की गई इन पारंपरिक कलाकृतियों को सराहा। जशक्राफ्ट उत्पादों की इस सराहना से स्थानीय ग्रामीणों एवं कारीगरों में उत्साह का संचार हुआ है। इससे न केवल आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय कला एवं हस्तकला को भी व्यापक पहचान प्राप्त होगी।

  • Related Posts

    किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण

    *नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश*   *सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की*   रायपुर, 19 अगस्त…

    Read more

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

    रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शहरी गैस…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ