Ro no D15139/23

कबीरधाम जिले में 5 दिनों में 64 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी, 11.81 करोड़ का हुआ भुगतान भी

*ऑनलाइन टोकन, सुगम खरीदी व त्वरित भुगतान से किसानों में खासा उत्साह*

*रायपुर, 20 नवंबर 2025/* कबीरधाम जिले में धान खरीदी अब रफ्तार पकड़ चुकी है। खरीफ वर्ष 2025 के तहत बीते 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के अंतर्गत 5 दिनों में अब तक जिले में 64 हजार 61 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। 1377 किसानों ने खरीदी केंद्रों में पहुंचकर अपना धान बेचा है। धान खरीदी पर किसानों को 11.81 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
शासन ने किसानों की सुविधा के लिए खरीदी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली के साथ खरीदी केंद्रों में सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। जिससे किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। धान बेचने के पश्चात भुगतान जारी करने की प्रक्रिया भी साथ साथ चल रही है। जिससे किसानों में धान खरीदी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सरकार ने धान खरीदी को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखा है। जिसके तहत खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
कलेक्टर कबीरधाम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खरीदी केंद्रों में धान बेचने आए किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें। उन्होंने केंद्रों में टोकन अनुसार खरीदी, धान की व्यवस्थित और त्वरित तौलाई सहित बारदाने, धान के भंडारण जैसे तमाम व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। ऑनलाइन टोकन कटाने से लेकर खरीदी केंद्रों में तौलाई और बारदाने के इंतजाम से किसानों को धान बेचने में सहूलियत हो रही है।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि 19 नवंबर तक जिले के 1377 किसानों से 64 हजार 61 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा लगातार टोकन कटवाया जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में खरीदी की यह रफ्तार और बढ़ेगी।

  • Related Posts

    जिले में 01 जून से अब तक 6480.5 मिमी वर्षा दर्ज

    जशपुरनगर 19 अगस्त 2026 /भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से 19 अगस्त 2026 तक 6480.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में…

    Read more

    पेटामारा में झुका विद्युत पोल किया गया ठीक, बिजली आपूर्ति सामान्य

    जशपुरनगर 19 अगस्त 2026/ लावाकेरा से कोतबा मार्ग पर ग्राम पेटामारा के पास बारिश के कारण झुके हुए विद्युत पोल को विद्युत विभाग ने तुरंत ठीक कर दिया है। समाचार पत्रों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ