Ro no D15139/23

राज्य सेवा परीक्षा-2024 – धमतरी के अनंत गुप्ता ने हासिल किया 26वां स्थान

कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2024 की समेकित मेरिट सूची जारी कर दी गई है, जिसमें धमतरी जिले के अनंत गुप्ता ने 26वीं रैंक प्राप्त कर जिले एवं शहर का गौरव बढ़ाया है। परिणाम जारी होने के उपरांत अनंत गुप्ता ने आज शाम कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर  मिश्रा ने उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कलेक्टर   मिश्रा ने अनंत से परीक्षा की तैयारी की प्रक्रिया, अध्ययन पद्धति तथा पारिवारिक सहयोग के विषय में जानकारी ली। अनंत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने किसी भी कोचिंग संस्थान के बिना, पूरी तरह स्वध्ययन के आधार पर तैयारी की।
उन्होंने धमतरी के मेनोनाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूली शिक्षा तथा भिलाई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने नियमित 10 से 12 घंटे अध्ययन कर पीएससी की तैयारी की और दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। वर्तमान में वे यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे हैं।
कलेक्टर   मिश्रा ने अनंत को आगे की उच्च स्तरीय परीक्षाओं हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अनंत के पिता श्री राजेंद्र गुप्ता और चाचा   रामकुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील *0 से 5 वर्ष तक…

    Read more

    कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

    *किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने* *राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी*   रायपुर, 27 जून 2026/ किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे