Ro no D15139/23

ग्रीष्मकालीन धान की जगह अब गेहूं, चना, उड़द और मक्का की ओर किसानों का रुख

भूजल स्तर बचाने और लागत घटाने के लिए कृषि विभाग चला रहा जागरूकता व बीज वितरण अभियान

रायपुर, 21 नवंबर 2025/ जीपीएम जिले में कृषि विभाग रबी मौसम की खेती को बढ़ावा देते हुए किसानों को ग्रीष्मकालीन धान की जगह अन्य लाभदायक फसलें लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। विभाग द्वारा किसानों की बैठकों के माध्यम से उन्हें जागरूक किया जा रहा है और उनकी सहमति के अनुसार अनुदान पर बीज वितरण भी किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि, सत्यजीत कंवर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान के लिए अत्याधिक पानी की आवश्यकता होती है, जिससे भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से बचने तथा किसानों की आमदनी सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विभाग द्वारा वैकल्पिक फसलों जैसे गेहूं, चना, उड़द और मक्का की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पांच ग्रामों में किसानों ने जताई सहमति

श्री कंवर ने बताया कि गुरुवार को ग्राम बारीउमराव, टंगियामार, कुदरी, कड़कई और गांजन में किसानों के साथ बैठकें आयोजित की गईं। इन गांवों के किसानों ने कुल 116 हेक्टेयर रकबे में ग्रीष्मकालीन धान की जगह अन्य फसलें बोने पर सहमति व्यक्त की है।

जिले के सभी गांवों में चलेगा अभियान

कृषि विभाग द्वारा यह अभियान जिले के सभी गांवों में संचालित किया जा रहा है। ग्राम अमरपुर, पतगंवा और लटकोनी में किसानों का चयन कर लिया गया है और जल्द ही उनकी मांग के अनुसार बीज वितरण प्रारंभ किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य अधिक उत्पादन, कम लागत और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को एकसाथ बढ़ावा देना है।

किसानों को मिला नई सोच का संदेश

कृषि विभाग की यह पहल न केवल पानी के संरक्षण में मददगार बनेगी बल्कि किसानों को स्थायी कृषि पद्धति अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगी। अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता ही स्थायी खेती की दिशा में सबसे पहला कदम है, और जिले के किसान इस दिशा में उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।

  • Related Posts

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    *बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस* *पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात* नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…

    Read more

    धमतरी में 15 अप्रैल को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती

      धमतरी, 07 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने