Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक

धान खरीदी, मतदाता पुनरीक्षण और विकास योजनाओं की कलेक्टर ने की व्यापक समीक्षा

कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर सख्ती से निगरानी रखने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने समिति स्तर पर नोडल अधिकारियों द्वारा टीओ, डीओ तथा अन्य प्रक्रियाओं के भौतिक सत्यापन पर विशेष जोर दिया। बैठक में बारदाना उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति पर भी निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को रकबा समर्पण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा जिले के राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 के प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एआरओ से कहा कि जहां एसआईआर प्रतिशत कम है, वहां तकनीकी दक्षता की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान कर संबंधित बीएलओ को निपुण जनों का सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जिले में एसआईआर कार्य की सराहना करते हुए सभी बीएलओ को और अधिक तेजी से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में शतदृप्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाले 19 बीएलओ को कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में विभागवार पीएम आवास, छात्रावास, छात्रवृत्ति, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को अपार आईडी निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश भी दिए।बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सऊदी अरब से नागपुर आया छत्तीसगढ़ के 122 हाजियों का पहला जत्था

      रायपुर 18 जून (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हजयात्रा पर गए हजयात्रियों की सऊदी अरब से वतन वापसी प्रारंभ हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    इंद्रावती के पार पहुंचा प्रशासन, कलेक्टर ने पैदल तय किया दुर्गम सफर, वनांचल के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

    *भिरसापारा और पालोडी में जानी योजनाओं की जमीनी हकीकत, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल सुविधाओं का लिया जायजा*   रायपुर, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में अबूझमाड़ और…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग