Ro no D15139/23

4 दिसंबर को है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, ऐसे करें भगवान नारायण की पूजा, बदल सकती है किस्मत

कल यानी गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है. इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से मन को शांति मिलती है. इसके साथ ही घर से नकारात्मकता दूर होती है, मानसिक तनाव कम होता है और खुशहाली आती है. ऐसे में आपके लिए पूजा की विधि जानना बेहद ज़रूरी है.

4 दिसंबर को इस साल की आखिरी पूर्णिमा यानी मार्गशीर्ष पूर्णिमा पड़ रही है. इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ व्रत रखने का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यह पूजा और व्रत करता है, उस पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की कृपा बनी रहती है.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा शुरू करने से पहले क्या करें?

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें – मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें.

स्वच्छ वस्त्र पहनें – स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें. इस दिन सफेद और पीले रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है.

पूजा स्थल की सफाई – स्वच्छ वस्त्र पहनने के बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें.

गंगाजल का छिड़काव – पूजा स्थल में गंगाजल का छिड़काव करें और उसके बाद फूलों से सजाएँ.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा कैसे करें?

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सबसे पहले हाथों में जल लेकर भगवान नारायण का नाम जपते हुए व्रत और पूजा का संकल्प लें. इसके बाद भगवान नारायण और माता लक्ष्मी को धूप, अगरबत्ती, रोली, चंदन, फल, फूल, मिठाइयां और पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें.फिर भोग लगाएँ और भगवान नारायण के मंत्रों का जाप करें. इसके बाद आरती करके पूजा पूर्ण करें.शाम के समय एक बार फिर भगवान नारायण की पूजा करें और उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें.

चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें?

चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए एक लौटा लें. चांदी या तांबे का लौटा उत्तम माना जाता है. लौटे में चावल, दूर्वा, फूल और जल डालें. इसके बाद चंद्रमा के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य अर्पित करें.

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक ..अपनी औकात भूल जाऊं, इतना अमीर नहीं हूं मैं, और कोई मेरी औकात बताए , इतना फकीर नहीं हूं मैं।

    ज्यादातर नेता विधायक सांसद जिला जनपद के जनप्रतिनिधि अधिकारीयों के आगे भींगी बिल्ली बन जाते हैं , उनके कहे वाक्य को ही ब्रम्हा की लकीर व हरिश्चंद्र की वाणी मान…

    Read more

    विशेष लेख, छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

    *किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं से लेकर उद्योगों, शिक्षा, बस्तर और सुशासन तक हो रहा बड़े फैसलों का असर* धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क   रायपुर, 8 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु