बगीचा के ग्राम बहोरा में वाटरशेड महोत्सव का हुआ आयोजन

कृषको एवं विद्यार्थियों को जल एवं मृदा संरक्षण के महत्व की दी गई जानकारी

  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत जल एवं भूमि संरक्षण कार्यों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु विकास खण्ड़ ग्राम बहोरा  में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया।
वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व तुन्दनाला में जन भागीदारी के माध्यम से बोरीबंधान कार्य कर वाटरशेड महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रभात फेरी से हुई। जिसमे बच्चों ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रभावशाली नारे लगाए।
जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष   गेंद बिहारी द्वारा वाटरशेड महोत्सव के दौरान जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए माध्यमिक शाला बहोरा के छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध लेखन, रंगोली व चित्रकारी प्रतियोगिता में  पृथक पृथक ग्रुप में विभक्त होकर प्रतियोगिता में भाग लिया गया ।
इसी तरह जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष  गेंद बिहारी  के द्वारा वाटरशेड  समिति भादू  में जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत निर्मित  स्टाप डेम निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं वाटरशेड  समिति चटकपुर  में स्वीकृत स्टॉप डैम निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। उनके द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित कृषको  एवं विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण का महत्व बताते हुए अन्य जन  कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। स्कूली बच्चों एवं मितानिनों दीदीयों को पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम के अंतिम चरण में पानी की पाठशाला कार्यक्रम अन्तर्गत परियोजना अधिकारी   कवच भगत  के द्वारा उपस्थित कृषकों एंव विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण एवं मृदा संवर्धन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
परियोजना अधिकारी   कवच भगत द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों  एवं श्रोताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि   राजेंद्र मिंज, सरपंच लोरो ग्राम पंचायत संगीता भगत , सरपंच बहोरा ग्राम पंचायत ममता मिंज, भूत पूर्व सरपंच   रविन्द्र कुजूर जी  एवं गणमान्य नागरिक एवं स्कूल के अध्यापक , डब्ल्यू.डी.टी.सदस्य व जलग्रहण सचिव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    18 फीट ऊंचे शिव प्रतिमा का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने पूजन अर्चना कर किया अनावरण, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए सम्मिलित

    रायपुर 15 फ़रवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।…

    Read more

    ऑनलाईन सट्टा संचालित करते लाखों रूपये नगदी रकम के साथ आरोपी जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला गिरफ्तार

    रायपुर। ऑनलाईन सट्टा संचालित करते लाखों रूपये नगदी रकम के साथ आरोपी जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला गिरफ्तार हो गया है। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी