Ro no D15139/23

ऑनलाईन सट्टा संचालित करते लाखों रूपये नगदी रकम के साथ आरोपी जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला गिरफ्तार

रायपुर। ऑनलाईन सट्टा संचालित करते लाखों रूपये नगदी रकम के साथ आरोपी जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला गिरफ्तार हो गया है। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। प्राप्त सूचना को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी को तत्काल सूचना की तस्दीक कर आरोपी की पतासाजी करते हुए वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसकेे द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स 777 GRAND EXCHANGE एवं JMD BET आई.डी. के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया, साथ ही उसके पास लाखों रूपये नगदी रकम भी बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *नगदी रकम 1,80,000 रुपये, 03 नग मोबाईल फोन कीमती 75,000/रू, 20 नग बैंक पासबुक, 10 नग चेकबुक, 14 नग एटीएम कार्ड, 02 नग आधार कार्ड, 01 नग पैन कार्ड, 01 नग ड्रायविंग लाईसेंस, सट्टा से संबंधित हिसाब किताब का कापी 06 नग, 01 नग डाट पेन तथा 01 नग कैलकुलेटर कुल जुमला कीमती 2,55,000/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से जप्त बैंक खाताओं की जांच की जा रहीं है साथ ही आरोपी से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तार आरोपी जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला पिता हुकम सिंह उम्र 43 साल स्थायी पता – माजरा थाना अरबन जिला रोहतक हरियाणा। हाल पता – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एलआईजी म0नं0 45-बी, कोहका किराये का मकान थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात