Ro no D15139/23

धान की प्राप्त राशि से किसान बिहारी राम करेंगे बेटियों की शादी

रायपुर, 12 दिसम्बर 2025(IMNB NEWS AGENCY)दुर्ग जिले के जेवरा–सिरसा उपार्जन केन्द्र में इस वर्ष धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी है। जहां अब तक 10 हजार क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। विभिन्न श्रेणियों के धान का नियमित उठाव होने से किसान संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। केन्द्र में किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की जा रही है।
इसी क्रम में आज सिरसा खुर्द गांव के 53 वर्षीय किसान बिहारी राम साहू अपने 125 कट्टा मोटा धान लेकर केन्द्र पहुँचे। उपार्जन केन्द्र में बारदाने भरने, तौलने, सिलाई करने और धान को गुणवत्ता के अनुसार स्टैक में व्यवस्थित रखने का कार्य समिति के कर्मचारियों द्वारा लगातार तेजी से किया जा रहा था। इसी बीच श्री साहू के धान की तौल प्रक्रिया जारी थी और उनके चेहरे पर संतोष व प्रसन्नता साफ झलक रही थी।
बिहारी राम साहू के लिए आज का दिन केवल धान विक्रय का नहीं, बल्कि अपने सपनों के और करीब पहुँचने का दिन भी था। उन्होंने इस साल सवा दो एकड़ में धान की खेती की थी। विशेष बात यह रही कि इस बार उनका पूरा परिवार ऑनलाइन टोकन प्रणाली से जुड़ पाया। उन्होंने बताया कि वे स्वयं मोबाइल चलाने में सहज नहीं हैं, लेकिन उनकी पढ़ी-लिखी बेटियों ने मोबाइल ऐप से पहला टोकन प्राप्त किया। अब सब काम ऑनलाइन होता है, देखो आज मैं टोकन लेकर खड़ा हूँ। बेटियों की इन बातों को याद करते हुए श्री साहू मुस्कुरा उठे।
उन्होंने कहा कि खेती ही हमारा सहारा है। पूरे परिवार की उम्मीदें इन बोरियों में भरी होती हैं। सालभर इंतजार करते हैं कि धान बिके, तभी घर की जरूरतें पूरी होती हैं। इस साल मिलने वाली धान बिक्री की राशि को वे अपनी बेटियों की शादी में उपयोग करेंगे। उनके लिए यह आय सिर्फ धन नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को पूरा करने और परिवार की खुशियों को साकार करने का साधन है।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए