Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज रायपुर के 120 सीटर छात्रावास का किया उद्घाटन

रायपुर, 13 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शनिवार को रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के 120 सीटर अनुबंधित छात्र–छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया। शांति नगर क्षेत्र में निर्मित इस छात्रावास के शुरू होने से मेडिकल छात्रों को आवास संबंधी सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी।

उद्घाटन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस नए अनुबंधित छात्रावास के शुरू होने से छात्रों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अध्ययन के अनुकूल वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज के स्थाई छात्रावास का भी निर्माण शीघ्र पूर्ण होगा।

यह छात्रावास मूलभूत सुविधाओं से युक्त है, जिसमें स्वच्छ कमरे, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे दूर-दराज़ से आने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस छात्रावास की सुविधा मिलने से उनकी पढ़ाई संबंधी दुविधा दूर हो गई है और अब वो बेहतर वातावरण में अच्छे से अपनी पढ़ाई और चिकित्सकीय कार्य कर पाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान रायपुर दक्षिण के विधायक श्री सुनील सोनी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी, अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, छात्र एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए सरकार तत्पर*   रायपुर 26 अगस्त 2026/ नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए