Ro no D15139/23

जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के पद के लिए वर्गवार मैरिट चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के अंतर्गत आरक्षक जीडी एवं आरक्षक चालक ट्रेड के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा तथा बोनस अंकों के आधार पर पदवार, जिलावार एवं वर्गवार चयन एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की गई। उक्त सूची को पुलिस मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट  https://cgpolice.gov.in     पर अपलोड किया गया है। साथ ही चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची की जानकारी कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सूचना पटल पर भी चस्पा कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी समय पर जानकारी प्राप्त कर सकें।
पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ एवं अध्यक्ष चयन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर रेंज के अंतर्गत भर्ती केंद्र क्रमांक-02 रायगढ़ में यह भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक पुलिस लाइन उर्दना, रायगढ़ में आयोजित की गई। इस दौरान जिला रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण, शारीरिक नापतोल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा में सम्मिलित योग्य अभ्यर्थियों को नियमानुसार विज्ञापित पदों के विरुद्ध 15 गुना के अनुपात में चयनित करते हुए 14 सितंबर 2025 को लिखित परीक्षा में सम्मिलित कराया गया। लिखित परीक्षा के उपरांत आरक्षक चालक ट्रेड के अभ्यर्थियों का 17, 18 एवं 19 नवंबर 2025 को उप समिति द्वारा ट्रेड टेस्ट आयोजित किया गया।

  • Related Posts

    नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    धमतरी में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन, 100 एआई प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण-पत्र और 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा   धमतरी, 2 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन…

    Read more

    शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप

    शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री श्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन