Ro no D15139/23

अमिताभ बच्चन ने ग्रैंडसन अगस्त्य नंदा की फिल्म का किया पहला रिव्यू, कहा- हर शॉट में परफेक्शन

अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का रिव्यू अमिताभ बच्चन ने किया हैं. फिल्म की तारीफ करते हुए बिग बी ने लिखा, यह फिल्म अपने प्रेजेंटेशन, अपनी राइटिंग, अपने डायरेक्शन में एकदम परफेक्ट है.

अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म से अगस्त्य बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया था. अब फिल्म के रिलीज होने में कुछ ही दिन रह गए है. इस बीच सदी के महानायक और स्टारकिड के नाना अमिताभ बच्चन ने फिल्म का पहला रिव्यू किया है. उन्होंने फिल्म का रिव्यू अपने ब्लॉग में लिखा है. आइए जानते हैं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी.

अमिताभ बच्चन ‘इक्कीस’ देखकर हुए भावुक

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, इमोशन उमड़ रही हैं… जैसा कि आज रात हो रहा है. जब अपने ग्रैंडपोते को इक्कीस में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखते हैं, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती है. वह समय याद आता है, जब उसकी मां श्वेता को लेबर पेन होने पर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था. उसका जन्म… कुछ ही घंटों बाद उसे गोद में लेना और इस बात पर चर्चा करना कि क्या उसकी आंखें नीली हैं या नहीं. जब वह थोड़ा बड़ा हुआ और उसे अपनी बाहों में लिया और वह मेरी दाढ़ी से खेलता था… उसके बड़े होने तक… उसके एक्टर बनने के उसके फैसले तक. आज रात उसे फ्रेम में देखना उसे स्क्रीन पर देखकर, मैं अपनी नजरें उससे हटा नहीं पाता.”

अमिताभ बच्चन ने ‘इक्कीस’ का किया रिव्यू

बिग बी ने ‘  अगस्त्य नंदा का परफॉर्मेंस देखकर लिखा, “उसकी मैच्योरिटी, उसकी परफॉर्मेंस में दिखने वाली सच्चाई और ईमानदारी और उसकी मौजूदगी उसके निभाए गए किरदार को सही ठहराती है. कोई दिखावा नहीं बस अरुण खेत्रपाल जैसा सैनिक, जिसने 21 साल की उम्र में अपनी बहादुरी से 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान देश की रक्षा की. कुछ भी ज्यादा नहीं बस हर शॉट में परफेक्शन. जब वह फ्रेम में होता है तो आप सिर्फ उसे ही देखते हैं.. और यह कोई दादाजी नहीं बोल रहे हैं, यह सिनेमा का एक सख्त दर्शक बोल रहा है.” आगे उन्होंने लिखा, “यह फिल्म अपने प्रेजेंटेशन, अपनी राइटिंग, अपने डायरेक्शन में एकदम परफेक्ट है. जब यह खत्म होती है… तो खुशी और गर्व के आंसू भर आते हैं… कुछ बोल नहीं पाते… खामोशी में… वह खामोशी जो मेरी है… मेरी समझ है… किसी और की नहीं… प्यार.”

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान