Ro no D15139/23

जिला पंचायत अध्यक्ष साय और कलेक्टर व्यास की अध्यक्षता में पीएमजेवीके एवं नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

ल्पसंख्यक समुदायों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री का नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के  क्रियान्वयन के संबंध में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष   सालिक साय एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत जिले के 05 विकासखंड जशपुर, दुलदुला, मनोरा, कांसाबेल और कुनकुरी शामिल है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 15 किलोमीटर क्षेत्र में 25 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी होना आवश्यक है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ   अभिषेक कुमार, पार्षद फैजान खान मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री सालिक साय ने कहा कि विकास से कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहे, सरकार सभी के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने इन योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने और विकास कार्यों को समय से पूरा करने को कहा।
कलेक्टर   रोहित व्यास ने इन योजनाओं के तहत चलाए जा रहे विकासकार्यों की समीक्षा की और प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला केंद्रित परियोजनाओं के अतिरिक्त खेल, पेयजल, स्वच्छता आदि से संबंधित प्रस्ताव प्राकल्लन के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूल भवनों के निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, विद्यालयों में शौचालय, स्टेडियम एवं खेल मैदानों के निर्माण एवं विकास, कौशल विकास से जुड़े कार्यों, पेयजल एवं स्वच्छता तथा महिला केंद्रित परियोजनाओं के लिए स्थल चिन्हांकन कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने को कहा।  कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने तथा जीवन स्तर में सुधार से संबंधित प्रावधानों के क्रियान्वयन करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर सीएमएचओ   जी. एस. जात्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख