Ro no D15139/23

अरे ये क्या हो गया! आउट हुए मैथ्यू वेड, गेंदबाज ने मनाया जश्न लेकिन अंपायर ने बिगाड़ा खेल

बिग बैश लीग के मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स के गेंदबाज महाली बियर्डमैन ने मैथ्यू वेड को क्लीन बोल्ड किया लेकिन अंपायर ने नो बॉल दे दी. इस फैसले से मैच का रुख बदल गया. पर्थ ने 229 रन बनाए और होबार्ट 189 तक ही पहुंच सका

ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश (Big Bash League) में गुरुवार को एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने खिलाड़ी से लेकर दर्शकों तक सभी को चौंका दिया. पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) के युवा तेज गेंदबाज महाली बियर्डमैन (Mahli Beardman) ने होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) के खिलाफ मैच में विकेट लेने के बाद जोरदार जश्न मनाया लेकिन कुछ ही सेकेंड में उनका जश्न मायूसी में बदल गया. विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को क्लीन बोल्ड करने के बावजूद अंपायर ने इसे नो बॉल करार दे दिया. इस फैसले ने मैच का माहौल ही बदल दिया. बेलरिव ओवल में खेले गए इस मुकाबले में रन बरसात के साथ साथ विवाद की भी चर्चा रही.

अंपायर के फैसले ने पलट दिया पूरा खेल

यह घटना पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई. पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से गेंदबाजी कर रहे महाली बियर्डमैन ने सटीक यॉर्कर फेंकी. मैथ्यू वेड ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई. स्टंप्स बिखर गए और मैदान में मौजूद सभी को लगा कि यह एक शानदार विकेट है. बियर्डमैन ने जोश में आकर जोरदार जश्न मनाया और वेड की ओर देखकर कुछ इशारे भी किए. तभी अंपायर ने हाथ फैलाकर नो बॉल का संकेत दे दिया. यह देखकर बियर्डमैन हैरान रह गए और उनका चेहरा उतर गया.

आधे रास्ते से लौटे मैथ्यू वेड

नो बॉल का फैसला आते ही मैथ्यू वेड जो पवेलियन की ओर बढ़ चुके थे. वह आधे रास्ते से ही वापस क्रीज पर लौट आए. दर्शकों के बीच भी हलचल मच गई. एक तरफ पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाड़ी निराश दिखे तो दूसरी ओर होबार्ट हरिकेंस की टीम ने राहत की सांस ली. खास बात यह रही कि इसी ओवर में वेड पहले ही एक छक्का और दो चौके जड़ चुके थे. ऐसे में विकेट मिलने से पर्थ को बड़ी राहत मिल सकती थी लेकिन अंपायर के फैसले ने पूरा खेल पलट दिया.

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल