उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दामाखेड़ा में संत समागम मेले की तैयारियों की समीक्षा की

*मेले में चाक चौबंद व्यवस्था हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश*

*कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 23जनवरी से होगा विशाल संत समागम मेला का आयोजन*

रायपुर, 09 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा मे 23 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे संत समागम समारोह (माघ मेला) की तैयारी हेतु उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब की अध्यक्षता में शुक्रवार को सद्गुरु कबीर धर्मदास साहब वंशावली प्रतिनिधि सभा प्रांगण में बैठक सम्पन्न हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संत समागम समारोह की भव्यता को दृष्टिगत रखते हुए सुविधा, व्यवस्था एवं सुरक्षा की चाक – चौबंद इंतजाम हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब ने बताया कि संत समागम समारोह (माघ मेला) 23 जनवरी से माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। इस वर्ष समारोह में 23 जनवरी को नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब का चादर तिलक समरोह भी होगा, जिसमें अन्य प्रान्त एवं विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस समारोह को प्रतिवर्ष जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता है इस वर्ष भी सभी का सहयोग प्राप्त होगा और सफलता पूर्वक यह आयोजन सम्पन्न होगा।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस बार का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा। जिससे अधिक मानव संसाधन एवं व्यवस्थाओं की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें और समय पर सभी कार्य पूर्ण करें। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां से मधुर स्मृति अपने साथ लेकर जाएं। श्री शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई तैयारियों से संतुष्टि जाहिर करते हुए किसी प्रकार की कमी की कोई गुंजाईश न रखने के निर्देश दिये।
बैठक में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने भी अपने सुझाव साझा किये। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम अतुल शेट्टे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक सेवा गतिविधियों के विस्तार का निर्णय

      धमतरी, 19 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिलधमतरी की प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष जी रेडक्रॉस श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में…

    Read more

    जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में नवाचारपूर्ण पहल

    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा को मिल रही नई गति धमतरी, 19 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं बोर्ड…

    Read more

    NATIONAL

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?