कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने एआरईओ एवं पटवारियों की बैठक लेकर धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज जनपद पंचायत नगरी के सभाकक्ष में एआरईओ एवं पटवारियों की संयुक्त बैठक लेकर समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य धान खरीदी कार्य को पारदर्शी, सुचारु एवं किसान हितैषी ढंग से संपादित करना रहा।

कलेक्टर  मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान उपार्जन शासन की प्राथमिकता वाला कार्य है, अतः इसे पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के पंजीयन, रकबा सत्यापन, तौल एवं परिवहन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी कार्य निर्धारित मापदंडों एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रकबा समर्पण भुगतान आदि की जानकारी ली ।

कलेक्टर ने पटवारियों को समय पर सभी आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण करने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। वहीं एआरईओ को फील्ड स्तर पर सतत निगरानी रखने, समितियों के कार्यों का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के लिए कहा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसानों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में नगरी एसडीएम  प्रीति दुर्गम, उप संचालक कृषि, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारी, संबंधित समितियों के प्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  रोहित बोरझा, एआरईओ, पटवारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचे, यही प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है।

  • Related Posts

    सौर सुजला योजना से किसान हो रहे आर्थिक रूप से सशक्त

    *- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती* *- सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंपों में किया गया आवश्यक सुधार कार्य* राजनांदगांव 19 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) सौर सुजला…

    Read more

    500 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    धमतरी, 19 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने धमतरी शहर के हटकेश्वर वार्ड में प्रस्तावित 500 सीटर नालंदा परिसर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके…

    Read more

    NATIONAL

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?