Ro no D15139/23

जल संरक्षण से आजीविका का विस्तार, मनरेगा डबरी बनी बहुउपयोगी साधन साग-सब्जी और मछली पालन से बाबू नाथ की बढ़ी आमदनी

ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से मनरेगा अंतर्गत कराए गए कार्य किसानों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रहे हैं। जिले के ग्राम पंचायत ससकालो निवासी   बाबू नाथ के खेत में निर्मित डबरी जल संचयन के साथ आयवर्धन का प्रभावी माध्यम बन गई है।
बाबू नाथ ने बताया कि डबरी निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण हो रहा है, जिससे अब सिंचाई की सुविधा सहज रूप से उपलब्ध हो गई है। सिंचाई की बेहतर व्यवस्था होने से वे खेत में मौसमी साग-सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं, जिससे फसल की उत्पादकता बढ़ी है और घरेलू जरूरतों के साथ बाजार में विक्रय कर अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो रही है।
उन्होंने बताया कि डबरी में मछली पालन शुरू करने से कृषि के साथ एक नया व्यवसाय जुड़ा है। मछली पालन से नियमित आमदनी हो रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अब खेती केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं रही, बल्कि आय बढ़ाने का माध्यम बन गई है।
उन्होंने बताया कि डबरी में साग-सब्जी की खेती के साथ मछली पालन से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 60 से 70 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और कृषि कार्य अधिक फायदेमंद हो गई है।
श्री बाबू नाथ ने बताया कि मनरेगा के तहत डबरी निर्माण से रोजगार के अवसर भी मिले और खेत की उपयोगिता बढ़ी। उन्होंने कहा कि डबरी निर्माण से जल संरक्षण, रोजगार और आजीविका तीनों उद्देश्यों को एक साथ पूरा कर रही है। ग्रामीण किसान अब प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं, जिससे गांव की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल