Ro no D15139/23

स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं खनिज स्थाई समिति की बैठक संपन्न

स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं खनिज स्थाई समिति की बैठक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव के प्रथम तल के सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण जिला पंचायत, खनिज विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य कराने के कहा गया। साथ ही गंभीर बीमारी से पीडि़त बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को बंद पड़े हैण्डपम्पों को शीध्र सुधार करने निर्देशित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम अंतर्गत नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने कहा गया तथा प्लास्टिक री-सायकल हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने के संबंध में निर्देशित किया गया। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में जानकारी ली गई। बैठक में समिति की सभापति श्रीमती किरण विनोद बारले, सदस्य श्रीमती बीरम मंडावी, सदस्य श्रीमती शीला राकेश सिन्हा, समिति के सचिव व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, ईई लोक स्वास्थ्या यांत्रिकी विभाग श्री पलक कोठारी, जला समन्वयक एसबीएम जिला पंचायत श्री छोटे साहू, डीएमईआईओ स्वास्थ्य विभाग श्रीमती रहीशा बेगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संवेदनशील शासन, सशक्त दिव्यांग: सहायक उपकरणों ने लौटाया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

      रायपुर, 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक पहल दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार कर रही है। समाज कल्याण विभाग…

    Read more

    डिजिटल क्रांति की राह पर वनांचल- नारायणपुर के अंतिम छोर पर बसे ग्राम डुंगा पहुंची राजस्व टीम, किसानों का हुआ ‘एग्री स्टैक’ पंजीयन

    ​ कलेक्टर के निर्देश पर दूरस्थ गांवों में चल रहा विशेष अभियान; पारदर्शी कृषि सेवाओं के लिए तैयार हो रहा डिजिटल डेटाबेस ​रायपुर, 24 जून 2026/ शासन की महत्वाकांक्षी एग्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश