Ro no D15139/23

महिला स्व सहायता समूह के 25 महिला पशु पालकों होगा क्षमता विकास

बकरी पालन प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान समिति रायपुर के लिए हुए रवाना

कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में पशुधन विकास विभाग द्वारा पत्थलगांव में विगत दिवस 18 जनवरी  को महिला स्व सहायता समूह के कुल 25 महिला पशु पालकों को कृषक कौशल विकास योजना अंतर्गत बकरी पालन प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान समेती रायपुर भेजा गया।
प्रशिक्षण सह भ्रमण हेतु  पशु पालकों को कृषि स्थायी समिति जनपद पंचायत पत्थलगांव सभापति
श्री हंस लाल सिदार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस प्रशिक्षण में महिला पशु पालकों को दिनांक 19 से 22 जनवरी 2026 तक चार दिवसीय प्रशिक्षण एवं बकरी पालन प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा।
कृषक कौशल विकास योजना के अंतर्गत मिलने वाला यह प्रशिक्षण न केवल इन महिलाओं को बकरी पालन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराएगा, बल्कि उनके कौशल विकास और आय वृद्धि में भी मील का पत्थर साबित होगा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को रायपुर के सरकारी बकरी प्रजनन प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराया जाएगा, जहाँ वे प्रत्यक्ष रूप से आधुनिक प्रबंधन और उन्नत पशुओं को देख सकेंगी। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को पशुपालन के लिए प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं अपने समूहों के माध्यम से बकरी पालन की इकाई स्थापित कर सकती हैं।
संस्थान का महत्व राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान रायपुर प्रदेश का अग्रणी संस्थान है जो कृषकों और पशुपालकों के क्षमता विकास  के लिए कार्य करता है। इस प्रकार की पहल जशपुर जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले में आजीविका के नए अवसर पैदा करने में सहायक होगी।

  • Related Posts

    यौमे आज़ादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा में तिरंगा फहराया जाये – डाॅ.सलीम राज

      छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा यौमे आजादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील…

    Read more

    श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि

      बस्तर की जनता की जीत हुई, नक्सलावाद हार गया – उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा रायपुर, 13 अगस्त 2026/ उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा और वन मंत्री  केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां