Ro no D15139/23

बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Bihar Tourism: बिहार के लोगों को नया टूरिस्ट प्लेस मिलने वाला है. राज्य के जलाशयों और डैम को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में डेवलप करने को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. जल संसाधन विभाग ने राज्य के 8 प्रमुख डैम को पर्यटन स्थल (Dam Tourism Destination) के रूप में डेवलप करने की पहल की है. यह पहल जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से जारी (National Strategy for Developing Dams as Sustainable and Responsible Tourism Destinations) नीति के अनुरूप क्रियान्वित की जाएगी.

लिस्ट में ये 8 डैम हैं शामिल

राज्य के जिन 8 डैम स्थलों और जलाशयों को पर्यटन के रूप में डेवलप करने की अनुशंसा की गई है, उनमें-

  1. दुर्गावती जलाशय
  2. वाल्मीकिनगर बराज
  3. गंगाजी राजगृह जलाशय
  4. खड़गपुर झील
  5. कुण्डघाट जलाशय
  6. गरही (अपर किउल) जलाशय
  7. मोरवे जलाशय
  8. ओढ़नी डैम और फुलवरिया डैम शामिल हैं.

संचालन समिति का किया गया गठन

डैम पर्यटन के पूरे तरीके से विकास के उद्देश्य से बिहार सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया है. इस समिति में जल संसाधन विभाग को नोडल विभाग एवं सदस्य सचिव की भूमिका दी गई है. पर्यटन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, ऊर्जा विभाग, गृह विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को सदस्य या सहयोगी विभाग के रूप में शामिल किया गया है.

सरकार की पहल से मिलेगा ये फायदा

संचालन समिति के मार्गदर्शन में संबंधित विभाग अपने-अपने जगहों के विकास, क्रियान्वयन, संचालन और संधारण की डिटेल कार्य योजना तैयार करेंगे. यह पहल बिहार को नेशनल टूरिज्म मैप पर सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. राज्य सरकार के इस प्रयास से इन जगहों का विकास होगा. साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य का संरक्षण, जल आधारित पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे.

  • Related Posts

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    Brahmaputra River: भारत में ऐसी नदी भी है, जिसे पुरुष नदी कहा जाता है. आखिर गंगा, यमुना और नर्मदा से अलग इस नद का नाम क्या है, जिसे पुरुष नदी…

    Read more

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    भारतीय राजनीति में एक पुरानी बहस को फिर तेज कर दिया है. सवाल सिर्फ इतना नहीं कि मोदी सरकार को बदलने की मांग की जा सकती है या नहीं. बड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम