Ro no D15139/23

जनदर्शन में आए मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें सुनिश्चित रू कलेक्टर रोहित व्यास

 निराकरण करें सुनिश्चित रू कलेक्टर  रोहित व्यास

जशपुरनगर 23 फरवरी 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशन में जिला प्रशासन जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। प्रत्येक सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान के उद्देश्य से जनदर्शन का आयोजन किया जाता है, ताकि लोगों को त्वरित एवं प्रभावी राहत मिल सके। जिला प्रशासन विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त प्रकरणों के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कलेक्टर श्री व्यास ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी मांगों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में आज कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने स्वयं आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने यह भी कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपनी समस्या के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके। उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़े प्रकरणों में विशेष संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने पर बल दिया। आज के जनदर्शन में 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से  राजस्व से संबंधित प्रकरण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका उन्नयन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन शामिल हैं।

  • Related Posts

    ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय*   *मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम