Ro no D15139/23

एनीमिया के रोकथाम एवं नियंत्रण के सम्बन्ध में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026/ एनीमिया मुक्त भारत अभियान अंतर्गत एनीमिया मुक्त सरगुजा के तहत स्वास्थ्य विभाग  द्वारा बच्चों में एनीमिया बीमारी के रोकथाम हेतु 01 वर्ष से 19 वर्ष के किशोर (लड़के और लड़कियों) को जागरूकता एवं बचाव हेतु विकासखण्ड बतौली, लुण्ड्रा, सीतापुर एवं मैनपाट के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. एस. मार्को एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में बच्चों में एनीमिया के रोकथाम एवं नियंत्रण के सम्बन्ध में शिक्षण संस्थान के शिक्षकों हेतु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग से मास्टर ट्रेनर सिकल सेल नोडल डॉ. श्रीकांत सिंह चौहान के द्वारा प्राथमिक,माध्यमिक एवं हाई स्कूल के शिक्षक, व्याख्याता को एनीमिया 01 वर्ष से लेकर 19 वर्ष के किशोर (लड़के और लड़कियों) में रोकथाम एवं जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने एनीमिया से रोकथाम संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि आयरन से भरपूर आहार पालक, मेथी, सोयाबीन, अंडे, मांस और मछली का सेवन करें। उन्होंने बताया कि विटामिन सी नींबू, संतरा और आंवला जैसे फल खाएं, क्योंकि विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिरायु दल के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में शिविर का आयोजन किया जाता है, साप्ताहिक आयरन की गोली स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एनीमिया मुक्त भारत रणनीति के तहत दी जाने वाली नीली (किशोरों के लिए) या गुलाबी (बच्चों के लिए) आयरन की गोलियों के महत्व को बताएं। भ्रांतियों को दूर करें, बच्चों को समझाएं कि ये गोलियां सुरक्षित हैं और इन्हें खाली पेट नहीं, बल्कि खाना खाने के बाद लेना चाहिए।
प्रशिक्षक डॉ. पुष्पेंद्र राम (डीपीएम) ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब शिक्षक स्वयं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं, तो वे अपने साथ बच्चों को भी बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी प्रदान करते हैं।  जागरूक शिक्षक छात्रों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के महत्व को समझने में मदद करते हैं। स्वास्थ्य की जानकारी होने पर शिक्षक छात्रों में शारीरिक दोषों, कुपोषण या संक्रामक रोगों के शुरुआती लक्षणों को पहचान सकते हैं और समय रहते मदद दिला सकते हैं।

  • Related Posts

    शैली बनी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ शितूत बने असिस्टेंट गवर्नर 

    रोटरी क्लब 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलम सिंग रूपराह एवं डिस्ट्रिक्ट सचिव अजय अग्रवाल ने वर्ष 2026 – 27 के लिए रायपुर से शैली छुगानी को डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ एवं…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से बच्चों को मिल रहा नया जीवन

    *24 गंभीर रूप से बीमार बच्चों का चिन्हांकन, 11 का सफल उपचार*   *जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पीवीटीजी बालिका का होगा निःशुल्क इलाज*   रायपुर, 19 जून 2026 (IMNB…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति