Ro no D15139/23

राष्ट्रीय आविष्कार योजना : दूरस्थ अंचल के मेधावी विद्यार्थियों का विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर शैक्षणिक भ्रमण हेतु प्रस्थान महापौर मंजूषा भगत ने दिखाई हरी झंडी, वैज्ञानिक सोच व नवाचार क्षमता विकसित करने की पहल

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2026/ कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला सरगुजा अजीत वसंत के मार्गदर्शन में समग्र  शिक्षा (प्रारंभिक) जिला सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करने हेतु जिले के चयनित छात्र-छात्राओं का दल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र के शैक्षणिक भ्रमण हेतु अंबिकापुर से प्रातः 9 बजे रवाना हुआ।
शहर की प्रथम महिला महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को शुभकामनाओं सहित प्रस्थान कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की यह दूरदर्शी एवं महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक वातावरण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों की सोच को सीमाओं से बाहर ले जाकर उन्हें विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अनुभव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
जिला मिशन समन्वयक श्री सर्वजीत पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय अविष्कार योजना के अंतर्गत आयोजित यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम आधारित अधिगम को प्रयोगात्मक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। विज्ञान केंद्र में प्रदर्शित मॉडलों, प्रयोगों एवं वैज्ञानिक अवधारणाओं के प्रत्यक्ष अवलोकन से बच्चों की अनुसंधान प्रवृत्ति, तार्किक सोच एवं नवाचार कौशल का विकास होगा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचलों के मेधावी विद्यार्थियों को ऐसे अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन देना योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
इस अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिले से पांच छात्र एवं पांच छात्राओं का चयन किया गया है, जो दूरस्थ एवं विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों से हैं तथा अपने-अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हैं। विशेष रूप से मैनपाट क्षेत्र के माझी समुदाय के चार छात्र इस दल में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि ये सभी विद्यार्थी मैनपाट के हाथी प्रभावित क्षेत्रों के निवासी हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों एवं विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त की है।
यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अनुभव और प्रेरणा से भरपूर अवसर सिद्ध होगा तथा उनके जीवन में नए लक्ष्य एवं संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

  • Related Posts

    दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े

      55 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर, 18 अप्रैल 2026/महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना…

    Read more

    महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा

    *महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है : भावना बोहरा* प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता