Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निज सहायक कौस्तुभ पांडेय को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि

मंत्री श्री अग्रवाल ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ

रायपुर, 28 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के निज सहायक श्री कौस्तुभ पांडेय को डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं शिक्षाजगत में हर्ष का वातावरण है। यह उपाधि उन्हें सहायक प्राध्यापक डॉ. स्नेहलता निर्मलकर के मार्गदर्शन में प्रदान की गई।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्री पांडेय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सतत प्रयास और उच्च अध्ययन के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पांडेय अपनी विद्वत्ता एवं अनुभव से समाज और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक सकारात्मक योगदान देंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री कौस्तुभ पांडेय वर्ष 2005 से शासकीय प्राथमिक शाला चांटीडीह, बिलासपुर में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं। वर्तमान में वे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के निजी स्थापना में कार्यरत हैं। शैक्षणिक रूप से बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री पांडेय ने बीकॉम, एमकॉम, एमए (हिन्दी), एमए (राजनीति शास्त्र) तथा डीएड की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। अब पीएचडी की उपाधि अर्जित कर उन्होंने अपने शैक्षणिक सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ी है।
श्री पांडेय के पिता श्री रामकुमार पाण्डेय ने पुत्र की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। उनकी पत्नी श्रीमती श्रद्धा पांडेय एवं उनके सहयोगी स्टाफ, साथियों, शुभचिंतकों ने भी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए इसे शिक्षा एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक दायित्वों के संतुलित निर्वहन के साथ पीएचडी की उपाधि प्राप्त करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो निरंतर अध्ययन और आत्मविकास में विश्वास रखते हैं।

  • Related Posts

    बालोद की विशाल सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन का मिलेगा सजीव अनुभव

    रायपुर, 15 जून 2026/ बालोद में संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आज जल प्रबंधन और सिंचाई प्रणाली को दर्शाने वाली तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्रीमती दिव्या…

    Read more

    सुशासन की मिसाल- सुशासन तिहार ने दूर की रामचंद की चिंता, घर लौटी खुशहाली

    *नया राशन कार्ड मिलने से उमरगांव के मांझी परिवार को मिली बड़ी राहत*   *मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार*   रायपुर, 15 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अंचलों…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC