Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से संवर रहा सुमनी का घर-परिवार

*आर्थिक मदद को बनाया बेटी के भविष्य का आधार*

*रायपुर, 6 मार्च 2026/* बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड ग्राम छिंदगांव दुर्काटोंगा की रहने वाली सुमनी कश्यप की कहानी आज महिला सशक्तिकरण और दूरदर्शिता की एक जीती-जागती मिसाल बनकर उभरी है। एक साधारण ग्रामीण परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुमनी के लिए पिछला कुछ समय काफी चुनौतियों भरा रहा, जहाँ पति की कड़ी मेहनत के बावजूद घर के खर्चों और बच्चों की पढ़ाई के बीच तालमेल बिठाना अक्सर एक कठिन संघर्ष साबित होता था। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों के लिए समय पर कॉपी-किताबें और स्कूल की जरूरी चीजें जुटा पाना भी एक बड़ी चिंता का विषय बना रहता था, लेकिन सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ ने उनके जीवन में एक बड़े सहारे के रूप में दस्तक दी।

जब से सुमन को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ और हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि उनके खाते में आने लगी, तब से उनके जीवन की दिशा ही बदल गई है। इस छोटी लेकिन नियमित तौर पर मिलने वाली राशि ने सुमनी के भीतर न केवल आत्मविश्वास का संचार किया, बल्कि उन्हें परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय रूप से योगदान देने के काबिल भी बनाया। अब वे बिना किसी आर्थिक तनाव के बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे पा रही हैं और उनकी छोटी-मोटी जरूरतों को समय पर पूरा कर रही हैं। सुमनी बताती हैं कि इस योजना ने उन्हें वह संबल प्रदान किया है जिससे अब वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए छोटा ही सही, पर ठोस सहयोग कर पा रही हैं। सुमन की सोच केवल वर्तमान की जरूरतों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने इस सहायता राशि को अपनी बेटी के उज्जवल कल की बुनियाद बना दिया है। अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से उन्होंने ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ में खाता खुलवाया है, जिसमें वे समय-समय पर बचत की राशि जमा कर रही हैं। उनका मानना है कि छोटी-छोटी बचत ही भविष्य का सबसे बड़ा सहारा बनती है और महतारी वंदन योजना से मिली प्रेरणा ने उन्हें अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए अभी से तैयार कर दिया है। आज सुमनी कश्यप न केवल एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं, बल्कि अपनी दूरगामी सोच से आने वाली पीढ़ी के लिए सुनहरे भविष्य की इबारत भी लिख रही हैं।

  • Related Posts

    25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

    *युवा शक्ति को नई उड़ान देगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिली नई राह

    बालोद की टिकेश्वरी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, मजदूरी से किराना व्यवसाय तक का प्रेरक सफर रायपुर, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जब मजबूत संकल्प और शासन की जनहितकारी योजनाओं…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    सीएम नीतीश की तरह निशांत कुमार भी करेंगे बिहार की यात्रा, 8 मार्च से शुरू होगा सियासी सफर

    सीएम नीतीश की तरह निशांत कुमार भी करेंगे बिहार की यात्रा, 8 मार्च से शुरू होगा सियासी सफर

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला