Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः प्रशासन पहुँचा जनता के द्वार बतौली के घोघरा और लुण्ड्रा के झेराडीह में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न सांसद, विधायक, कमिश्नर एवं कलेक्टर हुए जन समस्या निवारण शिविर में शामिल ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ मौके पर निराकरण, शासन की योजनाओं से की मिली जानकारी

 

अम्बिकापुर 09 मई 2026/   राज्य शासन की मंशानुसार आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिले में संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ के अंतर्गत आज विकासखंड बतौली के घोघरा एवं लुण्ड्रा के झेराडीह क्लस्टर में  जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। सांसद, विधायक, कलेक्टर ने आवास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

बतौली के घोघरा में उमड़ा जनसैलाब
विकासखंड बतौली के क्लस्टर घोघरा स्थित माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित शिविर में 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। घोघरा, मानपुर, शिवपुर, टेड़गा, सल्याडीह, बांसाझाल, टीरंग, बोदा, बिलासपुर, घुटरापारा, तरागी, ललाती, पोपरेंगा एवं सिलमा के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लिया। शिविर में  जहां विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई एवं लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में मांग के 730 एवं शिकायत के 08 कुल 738 आवेदन प्राप्त हुए, वहीं शिविर में 115 आवेदन का त्वरित निराकरण हुआ एवं शेष लंबित आवेदनों को संबंधित विभाग को निराकरण करने हेतु प्रेषित किया गया है।

लुण्ड्रा के झेराडीह में लगी समाधान शिविर
इसी प्रकार विकासखंड लुण्ड्रा के क्लस्टर झेराडीह स्थित प्राथमिक शाला एवं पंचायत भवन परिसर में आयोजित शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई। झेराडीह, बरगीडीह, गढ़बीरा, सिलसिला, लमगांव, असकला, कोट, गंगापुर, गेरसा, जरहाडीह, महोरा एवं ससौली सहित अन्य पंचायतों से प्राप्त आवेदनों पर अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुनवाई की गई। शिविर में विभागीय अधिकारियों ने शासन हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी एवं लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। शिविर में मांग एवं शिकायतों के प्राप्त हुए आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारी को निराकरण हेतु प्रेषित किया गया।

29 से अधिक विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
शिविरों में लगाए गए 29 से अधिक विभागीय स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आवेदन भरवाए गए तथा कई मामलों में राशन कार्ड, पेंशन एवं राजस्व अभिलेखों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन स्वयं ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है तथा नियमानुसार उनका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नामांकन, सीमांकन एवं बंटवारे जैसे अविवादित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने बिजली बिलों में अत्यधिक राशि आने की शिकायतों की जांच कर समस्याओं का समाधान करने तथा पात्र हितग्राहियों को मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाए, क्योंकि वर्तमान समय में बिजली प्रत्येक कार्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सांसद श्री महराज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पंचायतों से समन्वय कर खराब बोरिंग एवं बोरवेल की मरम्मत कराने तथा पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं श्रम विभाग को अधिक से अधिक श्रमिक पंजीयन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने ग्रामीणों से सुशासन तिहार का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज झेराडीह में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आज सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही शासन की प्राथमिकता है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की जानकारी और समाधान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

संभागायुक्त  नरेंद्र दुग्गा ने कहा कि सुशासन तिहार आमजन की सुविधा के लिए आयोजित किया जा रहा है ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने ग्रामीणों से अपने भूमि का सीमांकन कराने एवं विवादों से बचने की अपील की। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों के निराकरण की सूचना संबंधित आवेदकों को अनिवार्य रूप से दी जाए।

कलेक्टर  अजीत वसंत ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रशासन आपके द्वार आपके विभिन्न मांगों एवं शिकायतों को निराकरण करने पहुंच रहा है। 10 जून तक निरंतर यह अभियान जारी रहेगा। आपके द्वारा विभिन्न मांगों एवं शिकायतों को नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण जनों को कहा कि प्रशासन एवं आम नागरिकों का समन्वय आवश्यक है जिससे हर समस्याओं का निराकरण समय पर हो सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, डीडीसी श्रीमती नानमणि पैकरा बीडीसी प्रितराम खलखो,भटकू राम पैकरा, ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए वार्डवार शिकायत निवारण तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना शिविराे का आयोजन

      धमतरी, 15 जुलाई 2026/ बिजली उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं का त्वरित एवं सरल समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा आज 15 से 31 जुलाई 2026 तक…

    Read more

    प्रशासन बना संकट की घड़ी का सहारा आपदा में पति को खोने वाली चैती को मिली सहायता, चार लाख रुपये की राहत राशि से मिला संबल

      जगदलपुर, 14 जुलाई 2026/ जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’