Ro no D15139/23

अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

Anurag Thakur: बैरकपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में एक तरफ राष्ट्रपति और राज्यपाल का विरोध करती हैं, तो दूसरी तरफ घुसपैठियों व माफियाओं का स्वागत करती हैं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता राज्य की मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि माफिया, जिहादियों और घुसपैठियों की कायदे आजम हैं. बंगाल की अस्मिता व संसाधनों की रक्षा के लिए तृणमूल सरकार का जाना व भाजपा सरकार का आना नितांत आवश्यक है.

बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि तृणमूल के राज में स्कूल-कॉलेज तक में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. पीड़ितों को न्याय के लिए बार-बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं. माकपा और तृणमूल, दोनों ने बंगाल पर 50 साल तक राज किया. बंगाल पिछले पांच दशकों से कुशासन झेल रहा है. आज बंगाल को सुशासन की जरूरत है. अगर बंगाल को सुशासन के दो दशक मिलते हैं, तो बंगाल को भारत के सबसे विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है और यह सुशासन सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही दे सकती है.

बंगाल में हिंदू असुरक्षित

उन्होंने कहा कि आज बंगाल में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं. हमारे मंदिर सुरक्षित नहीं हैं. हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. जज सुरक्षित नहीं हैं. राज्य सुरक्षित नहीं है, यहां तक कि गाय-बैल भी सुरक्षित नहीं हैं. बंगाल के विकास का झूठा सपना दिखाकर सत्ता में आयीं ममता दीदी ने बीते 15 साल में कर्ज के दलदल में पहुंचा दिया है. कर्ज के मामले में पश्चिम बंगाल देशभर में पहले स्थान पर है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पर आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है.

बंगाल के कल्याण के लिए प्रयासरत मोदी सरकार

बंगाल को बर्बाद करने में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बंगाल के कल्याण के लिए पूरी मेहनत कर रही है. सभा में मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष तापस घोष, भाजपा नेता कौस्तुभ बागची समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

  • Related Posts

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    Bihar Flood: नेपाल के रसुवा में आई भीषण बाढ़ का असर अब बिहार की गंडक नदी में दिखने लगा है. नेपाल से बड़ी मात्रा में पानी आने के बाद वाल्मीकिनगर गंडक…

    Read more

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल शिवतीर्थ पहुंचे चंद्रमौली मिश्र, अर्पित की श्रद्धांजलि “बालासाहेब के विचारों और बताए मार्ग पर चलेंगे” — गांव-गांव शिवसेना का झंडा पहुंचाने का संकल्प शिवसेना छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक