Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से संवर रहे शकीला के सपने सिलाई मशीन की किश्त चुकाकर बनीं आत्मनिर्भर

अम्बिकापुर 10 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’महतारी वंदन योजना’ प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में न केवल आर्थिक संबल लाया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दिया है। अम्बिकापुर के मुक्ति पारा के मदर टेरेसा वार्ड, वार्ड क्रमांक 4 की निवासी शकीला बानो इसका जीवंत उदाहरण हैं।

शकीला बानो सिलाई का काम जानती थीं, लेकिन स्वयं की मशीन न होने के कारण उन्हें काम करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना की शुरुआत हुई, तो शकीला ने इस अवसर को अपनी आत्मनिर्भरता का जरिया बनाया।

आर्थिक आजादी की ओर बढ़ते कदम
शकीला बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि का उन्होंने सदुपयोग किया। उन्होंने किश्तों पर एक सिलाई मशीन खरीदी और योजना से मिलने वाली राशि से उसकी किश्तें जमा कीं। शकीला बतातीं हैं कि, मशीन की किश्त अब पूरी होने वाली है। अब सिलाई से जो भी आमदनी होती है, उसका उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना से मुझ जैसी कई महिलाओं के लिए एक स्थाई सहारा आर्थिक सहारा मिला है।

शासन की योजना से मिला संबल
शकीला ने अपनी सफलता का श्रेय शासन की योजना के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर महिलाओं को ढूंढा, उन्हें योजना की जानकारी दी और फॉर्म भरवाने में पूरी मदद की। उन्हीं के प्रयासों से आज घर बैठे महिलाओं को राशि प्राप्त हो रही है।

महतारी वंदन योजना से मिला आर्थिक संबल
शकीला बानो ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,1000 रुपये की राशि भले ही देखने में छोटी लगे, लेकिन एक महिला के लिए यह बहुत बड़ा मानसिक और आर्थिक संबल है। अब महिलाएं इस बात के लिए आश्वस्त रहती हैं कि उनके पास अपनी जरूरतों के लिए एक निश्चित और स्थायी राशि उपलब्ध है।

शासन की इस पहल ने प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव की नींव रखी है। शकीला बानो जैसी कई महिलाएं इस राशि का उपयोग छोटे व्यवसाय, घरेलू जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई में कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

  • Related Posts

    ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय*   *मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम