Ro no D15139/23

बस्तर की वादियों में दौड़ेगा जुनून 22 मार्च को होगा बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026

जगदलपुर, 11 मार्च 2026/बस्तर एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। आगामी रविवार 22 मार्च को आयोजित होने वाली बस्तर हेरिटेज मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर की समृद्ध विरासत, अदम्य साहस और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनूठा संगम बनने जा रही है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के साझा प्रयासों से आयोजित इस महाकुंभ का मुख्य आकर्षण 42 किलोमीटर की फुल मैराथन होगी, जिसकी शुरुआत जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से होगी और इसका भव्य समापन विश्व प्रसिद्ध भारत के नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात के तट पर होगा। यह दौड़ धावकों को बस्तर के पारंपरिक गांवों और नैसर्गिक सौंदर्य के बीच से गुजरते हुए एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी।

इस आयोजन को समावेशी बनाने के लिए आयोजकों ने इसे तीन प्रमुख श्रेणियों फुल मैराथन (42 किमी), हाफ मैराथन (21 किमी) सहित 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की फन रन में विभाजित किया है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल 25 लाख रुपये की विशाल इनामी राशि की घोषणा की गई है, जो विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं के बीच वितरित की जाएगी। विशेष बात यह है कि प्रतियोगिता में ओपन कैटेगरी के साथ-साथ बस्तर कैटेगरी को भी शामिल किया गया है, ताकि स्थानीय धावकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का विशेष अवसर मिल सके। 10 किलोमीटर की श्रेणी में 18 वर्ष से कम आयु के जूनियर वर्ग और उससे अधिक आयु के ओपन वर्ग के लिए भी अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं, जिससे पहली बार दौड़ने वाले युवाओं और फिटनेस प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बस्तर जिले के सभी धावकों के लिए पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। आयोजकों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पंजीकरण प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया है। इच्छुक खिलाड़ी आधिकारिक वेबसाइट www.bastarheritage.run पर जाकर या विज्ञापन में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 92440-79533 भी जारी किया गया है। बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बस्तर सहित अन्य क्षेत्रों के धावकों को भी इस मैराथन में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करवाने की अपील की है।

  • Related Posts

    हेरिटेज से हाई परफॉर्मेंस तक” खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी प्रतिभाओं को  मिल रहा राष्ट्रीय मंच-केंद्रीय राज्य मंत्री  रक्षा निखिल खडसे

        जगदलपुर, 01 अप्रैल 2026/ केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने मंगलवार की शाम धरमपुरा क्रीडा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

    Read more

    महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रहा छत्तीसगढ़ मॉडल – केंद्रीय राज्य मंत्री  रक्षा खडसे

    जगदलपुर, 01 अप्रैल 2026/ केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री  रक्षा खडसे ने बुधवार को तुरेनार स्थित छत्तीसकला ब्रांड के अंतर्गत ग्रोथ सेंटर एवं प्रगति महिला स्व-सहायता समूह के स्टॉल्स का दौरा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…