Ro no D15139/23

आदर्श विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल को

 जशपुरनगर 14 मार्च 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य  ने इस सम्बंध में  जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए  विद्यालय  में कक्षा 6वीं में  35, 7 वीं में 1और 11 वीं में 8 रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

कक्षा 6वीं में 28 सीटें अनुसूचित जनजाति, 5 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए निर्धारित हैं।
कक्षा 7 वीं में 1 सीट अनुसूचित जनजाति  कक्षा 11 वीं में 7 सीटें अनुसूचित जनजाति, 1 सीट अनुसूचित जाति के छात्रों के रिक्त हैं। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26की समाप्ति पर कुछ छात्रों द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मांग करने पर रिक्त सीटों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र या उनके अभिभावक  3 अप्रैल तक विद्यालय में आकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जिले के सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में भी उपलब्ध हैं। छात्र या अभिभावक जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी 3 अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।  सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर, मुंगेली और रायगढ़ जिले के छात्र, अपने आवेदन सम्बंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अथवा विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से 3 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 7 अप्रैल को 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीबीएसई से सम्बद्ध है,जहां  हिंदी माध्यम से  अध्ययन-अध्यापन होता है। इस विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए निःशुल्क छात्रावास की सुविधा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। गणवेश के लिए  शासन द्वारा निर्धारित राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है। बुक-बैंक योजना के अंतर्गत सभी छात्रों को पूरे शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं।  प्रवेश के इच्छुक छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है। प्रवेश में सम्बन्ध में मार्गदर्शन के लिए छात्र या अभिभावक कार्यालयीन समय में मोबाइल नम्बर 8319861312 और 9406444644 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

    *मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन*   *मंत्रिगणों ने शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनी*   *अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निदान के निर्देश*…

    Read more

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं संचालक संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

    *संघ के सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की*   रायपुर. 1 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज लोरमी के मानस मंच…

    Read more

    NATIONAL

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला