Ro no D15139/23

गैस वितरण में डोर-टू-डोर डिलीवरी को प्राथमिकता गोदामों पर भीड़  लगाने वाली एजेंसियों पर होगी कार्यवाही-कलेक्टर

जगदलपुर, 30 मार्च 2026/ जिले के विभिन्न गैस सिलेंडर गोदामों पर उमड़ रही भीड़ और अव्यवस्था की खबरों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर  आकाश छिकारा ने प्रशासनिक अमले को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल गैस गोदामों का निरीक्षण करें और जहां भी भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही है, वहां मजिस्ट्रेट की तैनाती कर स्थिति का जायजा लें। कलेक्टर ने कहा है कि नागरिकों को किसी भी तरह से घबराने या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

कलेक्टर ने एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी गैस एजेंसियों को सख्त हिदायत दी है कि वे गोदामों पर भीड़ जमा करने के बजाय निर्धारित समय सीमा के भीतर डोर-टू-डोर डिलीवरी को प्राथमिकता दें। प्रशासन का मुख्य जोर इस बात पर है कि उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही सुगमता से सिलेंडर उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने खाद्य विभाग और राजस्व अधिकारियों को कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

कलेक्टर ने विशेष रूप से ओवररेटिंग की शिकायतों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा है कि यदि कोई गैस एजेंसी अतिरिक्त राशि लेकर प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर प्रदान करती पाई जाती है, तो उस पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सिलेंडर वितरण में पारदर्शिता अनिवार्य है और किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं के शोषण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिले में गैस की आपूर्ति निरंतर बनी रहे और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरा प्रशासन सजग है।

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले