Ro no D15139/23

हेरिटेज से हाई परफॉर्मेंस तक” खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी प्रतिभाओं को  मिल रहा राष्ट्रीय मंच-केंद्रीय राज्य मंत्री  रक्षा निखिल खडसे

जगदलपुर, 01 अप्रैल 2026/ केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने मंगलवार की शाम धरमपुरा क्रीडा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में आयोजित प्रतियोगिता स्थल का दौरा किया। उन्होंने इस आयोजन को आदिवासी सशक्तिकरण, जमीनी स्तर पर प्रतिभा खोज और खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
 
      खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के इस प्रथम संस्करण में लगभग 3,800 प्रतिभागी जिसमें खिलाड़ी, कोच और अधिकारी शामिल हैं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 9 खेल विधाएं शामिल हैं, जिनमें 7 पदक खेल और 2 प्रदर्शन खेल हैं, जबकि कुल 106 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबले हो रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभंकर ‘मोरवीर’ आदिवासी समाज के साहस, गर्व और वीरता का प्रतीक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री खडसे ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय एकता का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स एक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य देश की खेल विरासत को पुनर्जीवित करना, आदिवासी युवाओं को अवसर देना और हर गांव से चैंपियन तैयार करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत वर्ष 2036 ओलंपिक तक शीर्ष-10 खेल राष्ट्र बनने और ‘विकसित भारत 2047’ तक शीर्ष-5 में शामिल होने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इस दिशा में खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसी पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
 
    केंद्रीय राज्य मंत्री खडसे ने बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में पहले से ही खेलों की मजबूत परंपरा मौजूद है, जिसे यह प्रतियोगिता एक संगठित मंच प्रदान कर रही है। महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने ‘अस्मिता लीग’ की सफलता का उल्लेख किया, जिसके अंतर्गत 124 लोगों में लगभग 14,000 बालिकाओं ने फुटबॉल और हॉकी जैसे खेलों में हिस्सा लिया है, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की भागीदारी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोच सभी प्रतियोगिता स्थलों पर तैनात हैं, जो उभरती प्रतिभाओं की पहचान कर रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे खेलो इंडिया कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जिससे जमीनी स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मार्ग आसान होगा।
 
     भारत की प्राचीन खेल परंपरा का उल्लेख करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय सदियों से तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेलों में अग्रणी रहा है और यह आयोजन उनकी इस समृद्ध विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का माध्यम भी है। जगदलपुर प्रवास के दौरान उनके साथ महापौर श्री संजय पांडेय, डीडीजी खेलो इंडिया श्री मयंक श्रीवास्तव, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों से संवाद कर प्रतिभा पहचान की प्रक्रिया की समीक्षा की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रतिस्पर्धा का अवलोकन करते हुए, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण भी किया। वहीं उन्होंने धरमपुरा क्रीडा परिसर में खिलाड़ियों के लिए आवास और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा लगाई गई महिला समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया । से हाई परफॉर्मेंस तक” खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी प्रतिभाओं को 
मिल रहा राष्ट्रीय मंच-केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे

जगदलपुर, 01 अप्रैल 2026/ केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने मंगलवार की शाम धरमपुरा क्रीडा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में आयोजित प्रतियोगिता स्थल का दौरा किया। उन्होंने इस आयोजन को आदिवासी सशक्तिकरण, जमीनी स्तर पर प्रतिभा खोज और खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के इस प्रथम संस्करण में लगभग 3,800 प्रतिभागी जिसमें खिलाड़ी, कोच और अधिकारी शामिल हैं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 9 खेल विधाएं शामिल हैं, जिनमें 7 पदक खेल और 2 प्रदर्शन खेल हैं, जबकि कुल 106 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबले हो रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभंकर ‘मोरवीर’ आदिवासी समाज के साहस, गर्व और वीरता का प्रतीक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य  मंत्री खडसे ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय एकता का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स एक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य देश की खेल विरासत को पुनर्जीवित करना, आदिवासी युवाओं को अवसर देना और हर गांव से चैंपियन तैयार करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत वर्ष 2036 ओलंपिक तक शीर्ष-10 खेल राष्ट्र बनने और ‘विकसित भारत 2047’ तक शीर्ष-5 में शामिल होने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इस दिशा में खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसी पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री खडसे ने बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में पहले से ही खेलों की मजबूत परंपरा मौजूद है, जिसे यह प्रतियोगिता एक संगठित मंच प्रदान कर रही है। महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने ‘अस्मिता लीग’ की सफलता का उल्लेख किया, जिसके अंतर्गत 124 लोगों में लगभग 14,000 बालिकाओं ने फुटबॉल और हॉकी जैसे खेलों में हिस्सा लिया है, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की भागीदारी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कोच सभी प्रतियोगिता स्थलों पर तैनात हैं, जो उभरती प्रतिभाओं की पहचान कर रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे खेलो इंडिया कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जिससे जमीनी स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मार्ग आसान होगा।

भारत की प्राचीन खेल परंपरा का उल्लेख करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय सदियों से तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेलों में अग्रणी रहा है और यह आयोजन उनकी इस समृद्ध विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का माध्यम भी है। जगदलपुर प्रवास के दौरान उनके साथ महापौर श्री संजय पांडेय, डीडीजी खेलो इंडिया  मयंक श्रीवास्तव, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ  प्रतीक जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों से संवाद कर प्रतिभा पहचान की प्रक्रिया की समीक्षा की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रतिस्पर्धा का अवलोकन करते हुए, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण भी किया। वहीं उन्होंने धरमपुरा क्रीडा परिसर में खिलाड़ियों के लिए आवास और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा लगाई गई महिला समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया ।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए