Ro no D15139/23

बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

Bihar MLC Election 2026 : बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव का शोर अभी थमा भी नहीं था कि अब विधान परिषद (MLC) की खाली हो रही सीटों ने सियासत शुरू हो गई है. राज्य में कुल 11 सीटों पर होने वाले इस चुनाव को लेकर पटना से दिल्ली तक जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो चुका है.

जून 2026 में 9 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि दो सीटें इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं.

एनडीए के किले में सीटों का बंटवारा

बिहार विधान परिषद के इस चुनाव में एनडीए पूरी तरह से ‘रिलैक्स’ मोड में दिख रहा है. आंकड़ों के जादू ने नीतीश कुमार और भाजपा की राह आसान कर दी है. संभावित हिस्सेदारी की बात करें तो 11 में से 10 सीटें एनडीए के पाले में जाती दिख रही हैं.

इसमें सबसे दिलचस्प मोड़ चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को लेकर है. राज्यसभा चुनाव में अपने 19 विधायकों का समर्थन देने के बदले चिराग की पार्टी एक एमएलसी सीट पर अपना मजबूत दावा ठोक रही है.

भाजपा के कोटे से मंगल पांडेय द्वारा खाली की गई सीट और जदयू के कोटे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे वाली सीट पर भी उपचुनाव होना है. माना जा रहा है कि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को सदन भेजने के लिए भाजपा अपनी एक सीट पक्की कर चुकी है.

महागठबंधन के पास सीमित विकल्प

विपक्ष की बात करें तो संख्या बल के मामले में महागठबंधन फिलहाल बैकफुट पर है. सदन में एक सदस्य भेजने के लिए कम से कम 25 विधायकों के वोट की जरूरत है. महागठबंधन के पास एआईएमआईएम और बसपा को मिलाकर कुल 41 विधायक हैं. इस गणित के हिसाब से वे आसानी से केवल एक सदस्य को ही परिषद भेज सकते हैं.

एक सीट जीतने के बाद उनके पास 16 विधायक अतिरिक्त बचेंगे, जो दूसरी सीट के लिए पर्याप्त नहीं होंगे क्योंकि उन्हें और 9 विधायकों के समर्थन की दरकार होगी. अब सवाल यह उठता है कि क्या राजद अपनी इकलौती सीट पर खुद का उम्मीदवार उतारेगी या फिर ओवैसी की पार्टी (AIMIM) को राज्यसभा में दिए गए समर्थन का इनाम देगी?

किसका खत्म हो रहा कार्यकाल

जून 2026 में जिन दिग्गजों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें राजद के सुनील कुमार सिंह और मोहम्मद फारुक, जदयू के गुलाम गौस, भीष्म सहनी और कुमद वर्मा, भाजपा के संजय मयूख और कांग्रेस के समीर कुमार सिंह शामिल हैं. नए समीकरणों के तहत भाजपा और जदयू के हिस्से 4-4 सीटें आने की संभावना है.

उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो और चिराग पासवान की लोजपा (आर) को 1-1 सीट मिल सकती है. राजद को अपनी दो मौजूदा सीटों में से एक का नुकसान उठाना पड़ सकता है. कुल मिलाकर, यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की एकजुटता और रणनीतिक कौशल की एक बड़ी परीक्षा साबित होने वाला है.

  • Related Posts

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. इस बार मामला गांधी परिवार पर…

    Read more

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    शॉन डफी ने कहा कि तकनीकी समस्या का पता लगा लिया गया है और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सेंटर और TRACONs अब काम कर रहे हैं. उन्होंने यात्रियों को आगाह…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप